T20 World Cup 2028 date: अब जब 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप समाप्त हो गया है तो फैन्स के मन में एक ही सवाल है कि आखिर अगला टी-20- वर्ल्ड कप कब और कहां खेला जाएगाNext T20 World Cup 2028: साल 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत लिया है, फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 255 रन बनाए जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 159 रन बनाए, भारतीय टीम 96 रन से मैच जीतने में सफल रही. यह तीसरी बार है जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है, इस जीत के साथ ही भारतीय टीम दुनिया की इकलौती टीम है जिसने तीन बार खिताब अपनी झोली में डालने में सफल रही है. अब जब 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप समाप्त हो गया है तो फैन्स के मन में एक ही सवाल है कि आखिर अगला टी-20- वर्ल्ड कप कब और कहां खेला जाएगा.
अगला टी-20 वर्ल्ड कप 2028 में
टी-20 वर्ल्ड कप का अगला सस्कण 2028 में खेला जाएगा. बता दें कि हल दो साल के बाद टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाता है. 2028 का संस्करण 21 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे.
कहां खेला जाएगा
2028 का टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगगा. दोनों देश इस बार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाली है. इन वेन्यू पर खेले जाएंगे मैच
ऑस्ट्रेलिया: एमसीजी (मेलबर्न), एससीजी (सिडनी), एडिलेड ओवल और ऑप्टस स्टेडियम (पर्थ)
न्यूजीलैंड: ईडन पार्क (ऑकलैंड), स्काई स्टेडियम (वेलिंग्टन) और हैगली ओवल (क्राइस्टचर्च)
किन-किन टीमों ने किया है क्वालीफाई
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मेजबान देश है. इसके अलावा भारत, इंग्लैंड, साउफथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे
आईसीसी टी20आई रैंकिंग के आधार पर
अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीम ने अबतक क्वालीफाई कर लिया है.