PM मोदी और सीतारमण के अलावा ये सबको पता है… ट्रंप के टैरिफ बम पर क्या बोले राहुल

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ट्रंप ने 30-32 बार यह बोला है कि उन्होंने युद्धविराम करवाया. ट्रंप ने यह भी बोला कि हिंदुस्तान के पांच जहाज गिरे. अब ट्रंप ने बोला है कि 25 प्रतिशत शुल्क लगाऊंगा. क्या किसी ने सवाल पूछा कि पीएम मोदी जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर गिरा ‘टैरिफ बम’ लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का नया हथियार बन गया है. पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उन्होंने सरकार पर तीखे शब्दबाण चलाए थे और सवालों की बारिश भी संसद में की थी. अब उन्होंने ट्रंप के भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और भारत को ‘डेड इकोनॉमी’ बताने के बयान पर सरकार को घेरा है. राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर सब जानते हैं कि भारत एक ‘डेड इकोनॉमी’ है. उन्होंने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता ट्रंप की शर्तों पर होगा और पीएम मोदी वही करेंगे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति कहेंगे.