Nepal Protest Updates: नेपाल इस समय जल रहा है. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी देश के कई हिस्सों में हिंसा जारी है.काठमांडू:
Nepal Protest : नेपाल में नौजवानों का विरोध प्रदर्शन ने मौजूदा सरकार का उखाड़ फेंका है. सोमवार को युवाओं ने सत्ता की नींव हिला दी और संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, राजनीतिक पार्टियों के ऑफिस प्रधानमंत्री-मंत्रियों के घर और ऐतिहासिक काठमांडू के सिंह दरबार को भी जला दिया. नई पीढ़ी—Gen Z, सबकुछ कुछ बर्बाद करने पर अमादा नजर आ रही है. इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा के इस्तीफा देने के बाद सेना ने कमान संभाल ली है. सेना ने युवाओं को अब विरोध प्रदर्शन खत्म करने की चेतावनी दे दी है. नेपाल में अब कोई सरकार नहीं है, ऐसे में आगे क्या होगा?