IND vs NZ LIVE Score 3rd ODI: मुश्किल में टीम इंडिया, रोहित, गिल, अय्यर के बाद केएल भी सस्ते में लौटे पवेलियन, भारत 71/4

India vs New Zealand 3rd ODI 2026 LIVE Updates:इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मिले 338 के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. टीम ने 71 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं.India vs New Zealand 3rd ODI Match Live Cricket Score: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मिले 338 के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. टीम ने 71 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर के बाद केएल राहुल भी सस्ते में पवेलियन लौटे. क्रीज पर अभी विराट कोहली और नितीश कुमार रेड्डी की जोड़ी मौजूद है. (Live Scorecard)

इससे पहले, डैरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रन 337 बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया है. अर्शदीप और हर्षित ने 5 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन फिर विल यंग और डैरेल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया. हालांकि, हर्षित ने इस साझेदारी को तोड़ा.

इसके बाद डैरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला. दोनों ने मैदान के चारों ओर रन बटोरे. भारतीय गेंदबाजों को समझ नहीं आया कि इस साझेदारी को को कैसा तोड़ा जाए. डैरेल मिचेल ने बाद ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा. मिचेल का यह लगातार दूसरा शतक रहा जबकि फिलिप्ल का भारत के खिलाफ पहला शतक रहा. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 186 गेंदों में 219 रनों की साझेदारी कर टीम के लिए 300 से अधिक के स्कोर का बेस तैयार किया.

अर्शदीप ने इस साझेदारी को तोड़ा और उन्होंने फिलिप्स को आउट किया. फिलिप्स ने 88 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के लगाए और 106 रनों की पारी खेली. इसके बाद सिराज ने डैरेल मिचेल को आउट किया, जो 131 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्कों के दम पर 137 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद लगा कि न्यूजीलैंड 350 के पास नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन माइकल ब्रैसवेल ने 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनॉक्स