IND vs ENG, T20 World Cup 2026 semi-finals: बारिश के कारण T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रद्द हुआ तो भारत- न्यूजीलैंड को लगेगा झटका, पलट जाएगी बाजी, जानें क्या है समीकरण

T20 World cup Semi- Final: टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर ICC ने नियम बनाए हैं, अगर मैच के दौरान हुई बारिश और मैच नहीं हो पाया तो क्या होगा.T20 World Cup 2026 semi-finals Equation: टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल 4 मार्च से खेला जाएगा. 4 मार्च को कोलकाता में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को भारत औऱ इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में खेला जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल है कि यदि सेमीफाइनल मैचों में बारिश ने खेल बिगाड़ा तो क्या होगा. जान ते हैं कि आईसीसी ने क्या नियम बनाए हैं.

सेमीफाइनल में बारिश ने डाला खलल तो क्या होगा
बता दें कि आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे रखा है. अगर सेमीफाइनल में बारिश ने खलल डाला और मैच नहीं हो सका तो रिजर्व डे के दिन मैच को फिर से खेला जाएगा. आईसीसी ने मैच का परिणाम निकालने के लिए 10-10 ओवर का मैच कराना जरूरी किया है.

10-10 ओवर का मैच होना जरूरी
अगर बारिश ने मैच खलला डाला तो आईसीसी के नियम के अनुसार परिणाम निकालने के लिए 10-10 ओवर का मैच होना जरूरी है. यदि सेमीफाइनल के दिन तय समय के दौरान 10-10 ओवर का भी मैच नहीं हो पाया तो मैच को रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा. वहीं, यदि रिजर्व डे पर भी कम से कम 10-10 ओवर का खेल नहीं होता है तो मैच को रद्द माना जाएगा.

मैच रद्द होने पर क्या होगा
अगर सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रिजर्व डे पर भी पूरा नहीं हो पाता है तो मैच को रद्द मान लिया जाएगा. ऐसे में सुपर-8 स्टेज में टॉप रही टीमों को फाइनल में जाने का मौका मिलेगा. भारत औऱ न्यूजीलैंड को लगेगा झटका
बता दें कि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका और भारत- इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच रद्द होता है तो भारत और न्यूजीलैंड को झटका लगेगा, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड की टीम अपने ग्रुप में नंबर 2 टीम बनकर सेमीफाइनल में पहुंची है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *