Gautam Gambhir And Suryakumar Yadav Master Strategy; IND vs ENG Semi-Final: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला.IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi-Final: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार की शाम जो हुआ, वो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं था. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री मार ली है. अब 8 मार्च को हमारा सामना न्यूजीलैंड से होगा, लेकिन इस जीत की असली कहानी रनों से ज्यादा कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या की उन दो ‘टेढ़ी चालों’ में छिपी है, जिन्होंने अंग्रेजों के होश उड़ा दिए.
गंभीर की वो 2 चालें, जिन्होंने पलट दिया पूरा मैच!
शिवम दुबे को बैटिंग के लिए नंबर-4 पर भेजना (लेग स्पिनर का तोड़)
मैच के बीच में जब इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद कसी हुई गेंदबाजी कर रहे थे, तब अचानक गंभीर ने सबको चौंकाते हुए शिवम दुबे को नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए भेज दिया, क्योंकि गंभीर जानते थे कि दुबे लेग स्पिनरों को बहुत लंबा मारते हैं. इससे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उन्होंने इसी नंबर पर आकर 66 रन बनाए थे और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे थे और इसका असर भी देखने को मिला, दुबे ने उन्हें आड़े हाथों लिया और आदिल रशीद दबाव में आ गए और इंग्लैंड की रणनीति पूरी तरह फेल हो गई.
तिलक वर्मा का ‘नंबर-7’ वाला सरप्राइज:
सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब पूरे टूर्नामेंट में नंबर-3 पर खेलने वाले तिलक वर्मा को सीधा नंबर-7 पर उतारा गया. पहली बार किसी ने तिलक को इतने नीचे खेलते देखा. ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि गंभीर और सूर्या चाहते थे कि अंत के ओवरों में एक ऐसा खिलाड़ी हो जो आते ही छक्के मार सके और इस सोच के लिए ही उन्होंने भेजा और तिलक ने केवल 7 गेंदों में 21 रन कूट दिए.
अगर भारत के जीत का अंतर देखें तो भारत ने यह मैच सिर्फ 7 रनों से जीता. यानी तिलक की इस पारी को भी जीत और हार के बीच का अंतर कहा जा सकता है.गंभीर की इस ‘शतरंज’ जैसी चाल को देखकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे पूर्व क्रिकेटर भी सन्न रह गए. किसी ने नहीं सोचा था कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में टीम इंडिया बैटिंग ऑर्डर के साथ इतना बड़ा रिस्क लेगी. लेकिन गंभीर और सूर्या की जोड़ी ने दिखा दिया कि अगर इरादे नेक हों तो हर चाल सही बैठती है. अब सबकी नजरें 8 मार्च को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले पर हैं.