IND vs BAN: अभिषेक शर्मा के कारनामे को देख दहशत में बांग्लादेश, फिर मचाएंगे तहलका Asia Cup 2025: एशिया कप सुपर-4 में बुधवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है. India vs Bangladesh: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), जो इस समय अपनी शानदार फॉर्म में हैं. एक बार फिर बांग्लादेश के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से धमाका करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेंगे. इस टूर्नामेंट के पिछले मुकाबलों में, इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपने शानदार शॉट्स से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. इस एशिया कप में अभिषेक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 4 मैच की 4 पारियों में 208.43 की स्ट्राइक रेट के साथ अभिषेक ने 173 रन बनाए हैं जिसमें 17 चौके और 12 छक्के शामिल है. अपने पिछले मैच में अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन की तूफानी पारी खेली थी जिसके कारण पाकिस्तानी गेंदबाजों के होश उड़ गए थे. पहली ही गेंद से धमाका करने में माहिर अभिषेक शर्मा भारत के अभिषेक शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर सामने आए हैं जो पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं. गेंदबाज उन्हें गेंदबाजी करने से पहले दहशत में नजर आ रहे हैं. हाल ही में शाहीन अफरीदी का सामना अभिषेक से दो बार हुआ और दोनों बार इस बल्लेबाज ने पाकिस्तानी गेंदबाज को वो जख्म दिया जिसे वो ताउम्र याद रखेंगे. टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे तेज़ 50 छक्के लगाने वाले सलामी बल्लेबाज़ (Fastest Opener to 50 Sixes in T20Is) 18 पारिया: अभिषेक शर्मा 20 पारियाँ: एविन लुईस 20 पारियाँ: कॉलिन मुनरो 22 पारियाँ: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई 25 पारियाँ: क्रिस गेल 28 पारियाँ: शेन वॉटसन 30 पारियाँ: फिल साल्ट हार्दिक पंड्या पर भी रहेगी नजर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर इस मैच में नजर रहेगी. पंड्या को अभी तक खुलकर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है. लेकिन यह खिलाड़ी टीम इंडिया का एक्स फैक्टर है. आजके मैच में पंड्या मैच विनर बनकर सामने आ सकते हैं. पंड्या के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. पंड्या ने 97 विकेट लिए हैं और 100 विकेट पूरे करने से बस तीन विकेट पीछे हैं. तीन विकेट लेने के साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे गेंदबाज होंगे. जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बुमराह की गेंदबाजी चर्चा का विषय रही थी, बुमराह खासे महंगे साबित हुए हैं. ऐसे में आज एक बार फिर बुमराह अपने फॉर्म को पाने की कोशिश करेंगे. बुमराह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं और बांग्लादेश के खिलाफ एक बार फिर कहर बरपाने के लिए तैयार हैं.
World Record: वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल धमाका, पूरी दुनिया में यह कारनामा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने Vaibhav Suryavanshi Created History: वैभव सूर्यवंशी महज 14 साल की उम्र में छह अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले दुनिया…
IND vs NZ: तीसरे वनडे में कदम रखते ही रोहित शर्मा ने कर दिया धमाका, बड़ा रिकॉर्ड नाम कर सबको चौंकाया रोहित शर्मा ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारतीय टीम की तरफ से वनडे फॉर्मेट में घरेलू…
IND vs PAK, T20 World Cup Controversy Live: मोहसिन नकवी कुछ देर में पीएम शहबाज शरीफ से करेंगे मुलाकात Pakistan T20 World Cup Controversy Live Updates: PCB चीफ मोहसिन नकवी सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलने…