IND vs AUS LIVE Score: रोहित का नाबाद शतक, कोहली का नाबाद अर्द्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा

India vs Australia 3rd ODI Live Updates: सिडनी वनडे में रोहित शर्मा अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं जबकि किंग कोहली ने वनडे में सर्वाधिक रनों के मामले में संगाकार को पछाड़ गिया है.

India vs Australia 3rd ODI Live Updates: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ रही है. क्रीज पर मौजूद रोहित शर्मा ने अपना शतक जड़ दिया है, जबकि किंग कोहली ने वनडे में सबसे अधिक रनों के मामले में कुमार संगाकार को पछाड़ दिया है और वो इस फॉर्मट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 30 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 183/1 है. भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए वह 26 गेंद में 24 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच एलेक्स कैरी ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 10.2 ओवरों की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन है.

टीम इंडिया को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य मिला है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 236 रन बनाने में कामयाब हुई है. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मैट रेनशॉ सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 58 गेंद में 56 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा मिचेल मार्श ने 41 रनों का योगदान दिया. भारत की तरफ से हर्षित राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए.