दूसरे वनडे में जिस अंदाज में इशान किशन और कप्तान शुभमन गिल ने अफगानी बॉलरों की कुटाई की, उससे वे बहुत लंबे समय तक नहीं ही भूलेंगेअफगानिस्तानी बॉलरों ने सोचा भी नहीं होगा कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाज ऐसा हाल करेंगे कि दूसरा वनडे (India vs Afghanistan) इतिहास का हिस्सा बन जाएगा. लेकिन कप्तान शुभमन गिल (154 रन), इशान किशन (125 रन) सहित तमाम बल्लेबाजों मेहमान बॉलरों से खिलावाड़ किया. मनचाहे अंदाज में रन बनाए. फिर चाहे बॉलरों को जमीन पर घसीटना हो, या फिर हवा में उछाल कर मारना हो. इकाना की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने दोनों हाथों से लुटाई की, तो इसी के साथ ही टीम इंडिया वनडे इतिहास के 55 साल में पहले बैटिंग करते हुए सबसे कम ओवरों में 300 का स्कोर तीसरी बार छूने वाली पहली टीम बन गई. वैसे वनडे में सबसे तेज 300 रन बनाने के मामले में सिर्फ इंग्लैंड ही भारत से ऊपर है. और इंग्लैंड के बाद अगले सबसे तेज तीन के स्कोर पर टीम इंडिया का कब्जा है.
पहले नंबर पर है इंग्लैंड
इंग्लिश टीम ने यह कारनामा बैजबॉल के दौर में किया. साल 2018 में नॉटिंघम में शिकार बने कंगारू. आप सोचिए कि इंग्लैंड बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया बॉलरों का क्या हाल किया होगा, यह आप इससे समझ सकते हैं कि मेजबान अंग्रेजों ने पहले बैटिंग करते हुए 300 का आकंड़ा सिर्फ 33.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. लगभग 9-10 रन प्रति ओवर की दर से मार लगाई.
वनडे में पहले बैटिंग करते हुए सबसे ते 300 रन
ओवर टीम बनाम साल
33.1 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2018
34.1 भारत श्रीलंका 2009
35.4 भारत बांग्लादेश 2022
35.5 भारत अफगानिस्तान 2026
दौ सौ रन की रिकॉर्ड साझेदारी
वहीं, इशान किशन और शुभमन गिल ने जहां अफगानी टीम की जोरदार धुलाई की, तो उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी सिर्फ 140 ही गेंदो पर कर डाली. और उन्होंने यह ासझेदारी 9.60 रन प्रति ओवर की दर से की. वैसे जब बात भारत के लिए 9 रन या इससे ज्यादा रन प्रति ओवर की दर से 200 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी की आती है, तो यह भारत के इतिहास की दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है. इससे पहले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने 9.82 रन प्रति ओवर की दर से 127 गेंदों पर 208 रन की साझेदारी की थी. इन दोनों ने यह कारनामा साल 2023 में बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ किया था. और इस पहलू से यह साझेदारी टॉप पर बनी हुई है. वहीं, तीसरे नंबर पर इशान और विराट कोहली की साझेदारी है, जो उन्होंने 9.15 रन प्रति ओवर की दर से की थी. इन दोनों ने साल 2022 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ 190 गेंदों पर 290 रन बना डाले थे.