IND A vs AFG A : वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान! अफगानिस्तान A से मुकाबला, जानें भारत में किस चैनल पर आएगा मैच

अफगानिस्तान A की टीम सीरीज का अपना पहला मैच खेलेगी. भारत ए ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 8 रन से जीत लिया था. अब दूसरे मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी.IND A vs AFG A, Vaibhav Sooryavanshi: भारत ए डेब्यू में श्रीलंका के खिलाफ वैभव सूर्यवशी केवल 14 रन बनाकर आउट हुए, भले ही वैभव जल्द आउट हो गए लेकिन 15 साल के का करिश्मा कम नहीं हुआ है. वैभव सूर्यवंशी अब अफगानिस्तान ए के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरने की कोशिश करेंगे. भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच मुकाबला 11 जून को खेला जाएगा. भारत A ने सीरीज की शानदार शुरुआत की है और श्रीलंका A के खिलाफ अपना पहला मैच 8 रन से जीता और 278 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया थी. मैच में ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 114 गेंदों में 101 रन बनाए. वहीं, अफगानिस्तान A की टीम सीरीज का अपना पहला मैच खेलेगी. इमरान मीर अफगान टीम के कप्तान हैं. अफगानिस्तान की बैटिंग लाइन-अप मजबूत है, जिसमें मोहम्मद इशाक, हसन ईसाखिल और बाहिर शाह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, और उनकी बॉलिंग भी अच्छी तरह से संतुलित है.

जब से वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत टी-20 टीम में हुआ है. विश्व क्रिकेट में उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है. हर समय वैभव की ही बात हो रही है. वैभव को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. उससे पहले वैभव श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज खेल रहे हैं. पहले मैच में असफल होने के बाद अब दूसरे मैच में 15 साल का यह खिलाड़ी धमाकेदार परफॉर्मेंस करने की कोशिश करेगा. बता दें कि 15 साल के वैभव ने आईपीएल 2026 में 776 रन 237 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए थे.

IND-A बनाम AFG-A पिच रिपोर्ट –
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला दांबुला की पिच बल्लेबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए मददगार रही है. पारी की शुरुआत में, जो बल्लेबाज जम जाते हैं, वे खुलकर रन बना सकते हैं, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है. उम्मीद है कि मिडिल ओवर्स में स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे.

पहले बैटिंग करके जीत: 37%

पहले बॉलिंग करके जीत: 63%

औसत पहली पारी: 222

औसत दूसरी पारी: 180

IND-A बनाम AFG-A संभावित प्लेइंग XI
भारत A (IND-A)

तिलक वर्मा, प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, विपराज निगम, अंशुल कंबोज, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, सूर्यांश शेडगेअफ़गानिस्तान A (AFG-A)

इमरान मीर (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, बाहीर शाह महबूब, फैसल खान शिनोज़ादा, फरमानुल्लाह साफी, शम्स उर रहमान, ज़हीर खान, फरीदून दाऊदज़ई, अब्दुल्ला अहमदज़ई

किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट
भारत ए और अफगानिस्तान ए बीच मैच यह मैच भारत के समय अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. वहीं, मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv पर होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *