Gautam Gambhir for Team India: इसी साल टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में खिताबी सफर तय किया और व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम का दबदबा भी बना रहा. लेकिन टेस्ट में भारतीय टीम का परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा है.Gautam Gambhir: टीम इंडिया और गौतम गंभीर के लिए साल 2025 विवादों भर रहा है. हालांकि इसी साल टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में खिताबी सफर तय किया और व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम का दबदबा भी बना रहा. लेकिन टेस्ट मैचों में कुछ अहम हार की वजह से टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता कई सवाल उठते रहे.
गंभीर की होगी छुट्टी?
खबरें यह भी आने लगी कि गौतम गंभीर की 2027 वर्ल्ड कप से पहले छुट्टी हो सकती है. लेकिन NDTV सूत्रों ने यह साफ कर दिया की 2027 वर्ल्ड कप तक गंभीर कहीं नहीं जाने वाले.
‘BCCI को गंभीर पर भरोसा’
BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने भी बताया, “हमने ना तो आधिकारिक तौर पर और ना ही उन अनधिकारिक तौर पर वीवीएस लक्ष्मण से कोई बात की है.” उन्होंने यह भी कहा, “बीसीसीआई का गौतम गंभीर पर पूरा भरोसा है और इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है.” हालांकि, भारतीय क्रिकेट में कब कौन-सा फैसला हो जाये, यह कोई नहीं कह सकता. किसे पता था कि उपकप्तान शुभमन गिल T20 वर्ल्ड कप से पहले वर्ल्ड कप टीम से ड्रॉप किया जा सकते हैं.
पिछले ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले कई एक्सपर्टस और फैंस छाती ठोक कर कह रहे थे कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का यह आखिरी दौर होगा. मगर उसके बाद लगातार दो सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली मैन ऑफ द सीरीज बन गए. और अब कहां जा रहा है कि 2027 वर्ल्ड कप में इन दोनों के बगैर टीम पूरी नहीं होगी.
साथ नहीं छोड़ रहे विवाद
गौतम गंभीर और मौजूदा चयन करता हूं और टीम मैनेजमेंट के साथ भारतीय टीम के लिए पिछले दो सालों में सफर बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा है. गंभीर के साथ पिछली एक साल में ही इतने विवाद हुए के सवाल उठने लगे कि गौतम गंभीर 2027 वर्ल्ड कब तक रहेंगे या नहीं. यहां तक की रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी की बात भी होने लगी.