Game of Thrones का जादू कायम, तीन एपिसोड के बाद इस सीरीज ने पकड़ी रफ्तार, चौथे एपिसोड को मिली 9.7 की ऐतिहासिक रेटिंग

A Knight of the Seven Kingdoms: ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का जादू आज भी दर्शकों के बीच कायम है. तभी तो इसका प्रीक्वल ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स’ के चौथे एपिसोड की रेटिंग ऐताहासिक रही है.A Knight of the Seven Kingdoms: एचबीओ (जियो हॉटस्टार) की नई सीरीज ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स (A Knight of the Seven Kingdoms)’ ने दर्शकों को फिर से वेस्टरोस की दुनिया में खींच लिया है. सीरीज का चौथा एपिसोड ‘सेवन’ आईएमडीबी पर 9.7 की रेटिंग हासिल कर चुका है, जो ना सिर्फ इस सीरीज का अब तक का सबसे ऊंचा स्कोर है, बल्कि पूरे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones)’ यूनिवर्स में सबसे अधिक रेटेड एपिसोड्स में से एक बन गया है. यह एपिसोड 6 फरवरी, 2026 को रिलीज हुआ था, जो सुपर बाउल 60 के कारण अपनी नियमित साप्ताहिक रिलीज से पहले आया. दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की नॉवेला पर आधारित यह प्रीक्वल सीरीज उम्मीदों से कहीं आगे निकल रही है.

‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स’ कहानी
‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स (A Knight of the Seven Kingdoms)’ मूल ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से लगभग 90 साल पहले की घटनाओं पर आधारित है. यह सीरीज जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की ‘टेल्स ऑफ डंक एंड एग’ नॉवेला सीरीज से प्रेरित है, जिसमें हेज नाइट सर डंकन द टॉल (पीटर क्लैफी द्वारा अभिनीत) और उनके युवा स्क्वायर एग (डेक्सटर सोल एंसेल) की कहानी है. पहले तीन एपिसोड्स ने दर्शकों को टूर्नामेंट्स, स्क्वायर की मजाकिया बातचीत और हल्के-फुल्के माहौल से परिचित कराया, लेकिन चौथा एपिसोड ‘सेवन’ ने कहानी को एक गंभीर मोड़ दिया. इसमें ‘ट्रायल ऑफ सेवन’ की प्राचीन वेस्टरोस परंपरा को दिखाया गया है. एपिसोड में विश्वासघात, वीरता और नैतिक द्वंद्व की गहनता है, जो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स (GOT)’ के पुराने टोन से मेल खाती है.

आईएमडीबी पर ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स’
आईएमडीबी पर पहले एपिसोड ‘द हेज नाइट’ को 8.1, दूसरे ‘हार्ड सॉल्ट बीफ’ को 8.3 और तीसरे ‘द स्क्वायर’ को 9.1 रेटिंग मिली थी. लेकिन ‘सेवन’ ने 9.7 के साथ नया बेंचमार्क सेट किया, जो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के प्रसिद्ध एपिसोड्स जैसे ‘बैटल ऑफ द बैस्टर्ड्स’ (9.9) और ‘द रेन्स ऑफ कास्टमियर’ (9.9) के बराबर पहुंच रहा है. यह ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ के कई एपिसोड्स से भी आगे निकल गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *