Entertainment Top 5: राजपाल यादव के फेक वीडियो से लेकर धुरंधर की 11 मुल्कों की रिपोर्ट तक पढ़े टॉप-2 खबरें

Entertainment Top 5: 15 फरवरी के दिन फिल्म इंडस्ट्री की गलियों से कौनसी खबरें आईं और किन खबरों पर रही फैन्स की नजर, जानिए इस रिपोर्ट में.एंटरटेनमेंट की दुनिया में रोज कुछ वा कुछ नया होता ही रहता है. इसलिए किसी भी दिन नई अपडेट ना ऐसा कैसे हो सकता. आज हम लेकर आए हैं 15 फरवरी की एंटरटेनमेंट जगत की वो खबरें जो सुर्खियों में रहीं आज भी धुरंधर के ओटीटी पर जलवों से लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्डकप मैच तक कई खबरें आईं. राजपाल यादव का एक फेक वीडियो वायरल हुआ. इसमें राजपाल यादव को रिहा होते हुए दिखाया गया. इसके अलावा नजरें शाहिद कपूर की ओ रोमियो पर टिकी रहीं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के कुछ वीडियो वायरल हुए. इंडिया पाक मैच से पहले हार्दिक पंड्या की एक तस्वीर वायरल हुई. देखिए इन खबरों में क्या क्या हुआ.

राजपाल यादव हुए जेल से रिहा? सलमान खान को एक्टर ने कहा शुक्रिया!

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में दिखाया जा रहा था कि रिहा होने के बाद राजपाल यादव, सलमान खान को शुक्रिया कह रहे हैं. राजपाल एक गाड़ी में बैठे मीडियो से बातचीत करते नजर आए. ये वीडियो नया है या पुराना. इस वीडियो का सच क्या है, राजपाल यादव को जमानत मिल गई है? पूरी खबर यहां पढ़ें.

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की बॉर्डर 2 भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बन गई है. 23 दिनों में जहां फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है. इसी के साथ सनी देओल की फिल्म शाहरुख खान की डंकी से टकराने को तैयार नजर आ रही है. लेकिन शाहिद कपूर की ओ रोमियो के कारण बॉर्डर 2 की रफ्तार धीमी पड़ गई. लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म की दहाड़ देखने को मिली है. जानें 23वें दिन कितनी हुई कमाई.

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को बताया अपना फॉरएवर वैलेंटाइन

वैलेंटाइन डे पर सेलेब्स ने अपने प्यार को कैसे सेलिब्रेट किया सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई. लेकिन देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस खास दिन पर अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने पति निक जोनस को अपना फॉरएवर वैलेंटाइन बताया. इंस्टाग्राम पर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में वैलेंटाइन लिखा. यहां देखें वीडियो.सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में हार्दिक को धुरंधर 2 वाले हमजा अली मजारी का लुक दिया गया है. वही हमजा जो पाकिस्तान जाकर रहमान डकैत को मारने में कामयाब होता है. हार्दिक की इस तस्वीर पर लिखा, आपके डैडी आ रहे हैं, पाकिस्तान. इस वायरल तस्वीर से ही मामला साफ है कि फैन्स को इस मैच का कितनी बेसब्री से इंतजार है. इंतजार भी क्यों ना हो त्योहार के मौके पर इस तरह के मुकाबले ज्यादातर भारत के पक्ष में रहे हैं. महाशिवरात्रि के मौके पर भारत की जीत पर त्योहार पर तोहफे की परंपरा को ही आगे बढ़ा सकती है. देखना होगा कि आज के मुकाबले ता नतीजा क्या निकलता है. यहां देखेंगे हार्दिक की वायरल तस्वीर.

रणवीर सिंह की धुरंधर ने 11 मुल्कों में बनाया ये रिकॉर्ड

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक रणवीर सिंह की धुरंधर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. 10 दिनों में इसे कुल 15.8 मिलियन व्यूज मिले, जिनमें से 8.2 मिलियन व्यूज पिछले हफ़्ते (2–8 फरवरी, 2026) में आए. प्लेटफॉर्म डेटा के मुताबिक फिल्म को OTT पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और यह अभी 11 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. यहां देखें रिपोर्ट.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *