CSK Vs PBKS Live Score, IPL 2026 LIVE Cricket Score: एक्शन शुरू हो चुका है. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी क्रीज पर है और उनकी कोशिश होम टीम को तूफानी शुरुआत दिलाने पर है.Chennai Super Kings vs Punjab Kings LIVE Score, IPL 2026: संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शुरुआत दिलाने पर है. बता दें, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान जब पंजाब के कप्तान से उनकी हाथ की चोट को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, ‘यह फ्रैश है’. इसके अलावा उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी. पंजाब किंग्स इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है तो चेन्नई ने एक बदलाव किया है. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.