Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया. यहां पढ़िए लाइव अपडेट.Bangladesh PM Oath Ceremony LIVE Updates: बांग्लादेश के आम चुनावों में अपनी पार्टी BNP को शानदार जीत दिलाने के बाद आज तारिक रहमान ने देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. भारतीय समयानुसार शाम के 4.30 बजे उन्हें पीएम पद की शपथ दिलाई गई. उनकी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे, जिनमें से दो अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं. इसके अलावा सरकार में 24 राज्य मंत्री भी होंगे. तारिक रहमान और उनकी कैबिनेट बांग्लादेश के संसद परिसर के साउथ प्लाजा में शपथ ले रही है.
13वें आम चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी सांसदों ने समयानुसार सुबह 10 बजे जातीय संसद भवन के शपथ कक्ष में शपथ ली. इसमें तारिक रहमान भी एक सांसद के रूप में शपथ लेने वालों में शामिल थे.
बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं और वो इसके लिए ढाका आज ही पहुंचे. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सचिव (द्विपक्षीय) डॉ. मोहम्मद नजरूल इस्लाम और भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला ने उनका ढाका एयरपोर्ट पर स्वागत किया. हम आपके लिए लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग जहां आपको बांग्लादेश पीएम के शपथ ग्रहण की हर खबर लाइव मिलेगी.