Asia Cup 2025 Points Table: बांग्लादेश के तूफानी जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, जानें अब कौन कहां Asia Cup 2025 Points Table: बांग्लादेश बनाम हांगकांग मैच के बाद जानें एशिया 2025 के पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है. Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप 2025 का तीसरा मुकाबला बीते गुरुवार (11 सितंबर) को बांग्लादेश और हांगकांग के बीच अबू धाबी में खेल गया. जहां बांग्लादेश की टीम 14 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ग्रुप ‘बी’ से अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. पहले स्थान पर अब भी अफगानिस्तान का कब्जा है. जिन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 94 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी. इसकी वजह से उनका नेट रन रेट बांग्लादेश से काफी अच्छा है. इन दोनों टीमों के बाद हांगकांग की टीम तीसरे, जबकि श्रीलंका की टीम चौथे स्थान पर काबिज है. श्रीलंका के चौथे स्थान पर काबिज होने का कारण, उन्होंने टूर्नामेंट में अबतक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. एशिया कप 2025 के तीन मैच बीत जाने के बाद ग्रुप ‘बी’ की स्थिति अफगानिस्तान – एक मैच – एक जीत – दो अंक (+4.700) बांग्लादेश – एक मैच – एक जीत – दो अंक (+1.001) हांगकांग – दो मैच – दो हार – शून्य अंक (-2.889) श्रीलंका – अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. जिसकी वजह से चौथे स्थान पर बिना किसी अंकों के काबिज है. ग्रुप ‘ए’ में भारत का है जलवा शुरुआती तीन मुकाबलों के बाद जहां ग्रुप ‘बी’ में अफगानिस्तान की टीम ने अपना दबदबा बनाया हुआ है. वहीं ग्रुप ‘ए’ में टीम इंडिया का जलवा है. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में UAE की टीम को 93 गेंद शेष रहते नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी. जिसकी वजह से वह बेहतर नेट रन रेट के साथ ग्रुप ‘ए’ में टॉप पर काबिज है. उसके बाद UAE, ओमान और पाकिस्तान का नाम आता है. खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में ओमान और पाकिस्तान की टीम ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है. तीन मैचों के बाद ग्रुप ‘ए’ की स्थिति भारत – एक मैच – एक जीत – दो अंक (+10.483) UAE – एक मैच – एक हार – शून्य अंक (-10.483) ओमान – अबतक एक भी मैच खेला नहीं है. पाकिस्तान – ग्रीन टीम ने भी टूर्नामेंट में अबतक एक भी मैच नहीं खेला है.
IND vs PAK: टूटा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा ने T20I में रच दिया इतिहास Abhishek Sharma record in T20I: अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 31…
IND vs NZ: T20I में किसका पलड़ा है भारी, घर में खेलते हुए कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जानें सारे सवालों का जवाब India vs New Zealand T20I 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 25 मुकाबले खेले गए…
IND U19 vs USA U19: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड, 6 रन की है बस दरकार Vaibhav Sooryavanshi, Most runs in career in YODI: आईसीसी पुरुष अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में…