भारतीय सेना ने भी अपने एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल पर इस रोंगटे खड़े कर देने वाले रेस्क्यू के वीडियो शेयर किए हैं. साथ ही वह वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बिल्डिंग ढहते हुए नजर आ रही है.पठानकोट:
इंडियन आर्मी की एविएशन विंग ने पंजाब में एक ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया है जिसका वीडियो देखकर आप भी कह उठेंगे जय हिंद. सेना ने पंजाब के माधोपुर हेडवर्क्स में बाढ़ के पानी से घिरी और ढहने के खतरे में पड़ी एक इमारत से फंसे नागरिकों और सीआरपीएफ कर्मियों को निकाला. अधिकारियों ने बताया कि खतरनाक उड़ान परिस्थितियों के बावजूद, भारतीय सेना ने पठानकोट में इस हाई रिस्क वाले रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया है. बाढ़ के पानी से घिरी एक इमारत से फंसे नागरिकों और 25 सीआरपीएफ कर्मियों को निकालने के कुछ ही सेकेंड बाद यह बिल्डिंग ढह गई.
रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
भारतीय सेना ने भी अपने एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल पर इस रोंगटे खड़े कर देने वाले रेस्क्यू के वीडियो शेयर किए हैं. साथ ही वह वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बिल्डिंग ढहते हुए नजर आ रही है. सेना ने उस ऑपरेशन को अंजाम दिया है जिसके लिए ‘उच्चतम स्तर के उड़ान कौशल और बेजोड़ बहादुरी’ की जरूरत थी. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की सुबह, एविएशन विंग के हेलीकॉप्टरों को बचाव अभियान के लिए रवाना किया गया, जिसने साहस, कौशल और दृढ़ संकल्प की परीक्षा ली.