लड़खड़ा रहा था, फ्लोर पर बैठ गया… फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के कॉकपिट में पायलट की करतूतों का खुलासा

फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट को लेकर एनडीटीवी के पास एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है. जिस दौरान प्लेन अचानक नीचे आया उस वक्त फ्लाइट के अंदर क्या हो रहा था जानिए.नई दिल्ली:

फुकेट से दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट के अचानक 300 फीट नीचे आने की खबरों ने सबको हिलाकर कर रख दिया था. इस हादसे में केबिन क्रू समेत कई यात्री भी घायल हुए थे. अब एनडीटीवी को एयर लाइन के सूत्रों से पता चला है कि आखिर उस वक्त फ्लाइट के अंदर हुआ क्या था. गौरतलब है कि प्लेन उड़ा रहे पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया था. बताया गया कि पायलट गांजा पीकर फ्लाइट उड़ा रहा है. अब सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से फुकेट की यात्रा के दौरान पायलट ने कौन-कौन सी हरकत की थी.

सूत्रों ने बताया कि उड़ान के दौरान आरोपी पायलट बाथरूम गया. इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत उसने केबिन अटेंडेट को बुलाया और उसे अपनी सीट पर बैठने को कहा. केबिन अटेंडेंट (पिंकी सिंह) इस तरह के हालात को हैंडल करने की एक्सपर्ट नहीं थी. पायलट उस केबिन क्रू को लगातार प्रताड़ित कर रहा था.

कॉकपिट की फ्लोर पर बैठ गया पायलट 

सूत्रों ने बताया कि स्टॉल वॉर्निंग के दौरान पायलट कॉकपिट के फ्लोर पर बैठा हुआ था. इसी दौरान एयरक्रॉफ्ट अचानक 300 फीट नीचे आ गया था. सूत्रों ने ये भी बताया कि लैंडिंग के बाद पायलट ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था. इस घटना की जांच कर रहे एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) अधिकारी ने बताया कि पायलट को सीसीटीवी से मॉनिटर किया जा रहा था. पायलट को बैठने के लिए भी मदद की जरूरत पड़ रही थी. पायलट को अपना यूरिन देने के लिए भी AAIB अधिकारी की मदद की जरूरत पड़ी.

सूत्रों ने बताया कि पायलट दोनों बार डोप टेस्ट में फेल हो गया है. पायलट की डोप टेस्ट में मारिजुआना (गांजा) की पुष्टि हुई है. हालांकि, पायलट ने गांजा पीने से साफ इनकार किया है. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार एक केबिन क्रू मेंबर ने पायलट के खिलाफ टॉयलट में स्मोक करने की शिकायत दर्ज कराई है.

सूत्रों ने बताया कि पायलट क्रू मेंबर्स को फुकेट में पार्टी के लिए ले गया था. सूत्रों के अनुसार, पायलट उस क्रू मेंबर से सुलह करना चाहता था जिसे उसने फ्लाइट में डांट लगाई थी. फुकेट में ले ओवर 24 घंटे से भी कम का था और इसी दौरान पायलट ने पार्टी की थी. दिल्ली से फुकेट की फ्लाइट के दौरान पायलट बाथरूम गया था. उसी दौरान प्रोटोकॉल के तहत उसने केबिन अटेंडेंट को अपनी सीट पर बैठने के लिए बुलाया.

फुकेट से दिल्ली की रिटर्न फ्लाइट के दौरान उसी केबिन अटेंडेंट ने केबिन क्रू इंचार्ज को बताया कि वह एयरक्रॉफ्ट के पीछे की तरफ ड्यूटी करना चाहती है. उनसे कहा कि वह कॉकफिट के करीब नहीं रहना चाहती है. जैसे ही फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आया पायलट केबिन में गया ताकि लोगों को लगे चोट को देख पाए. इस दौरान उसने यात्रियों से आग्रह किया कि उसका वीडियो नहीं बनाए. सूत्रों ने बताया कि पायलट कॉकपिट में बिना एक मोजे और जूते के साथ अंदर गया.

AI-2379 की फ्लाइट में 137 यात्री और आठ क्रू मेंबर थे. ये फ्लाइट 4 अगस्त को दिल्ली आ रही थी. एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) दोनों पायलट और क्रू मेंबर से पूछताछ कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *