Sri Lanka Cricket XI vs India: जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए, भारत मुश्किल में था लेकिन तब पडिक्कल ने शानदार पारी खेली और वे मजबूती से क्रीज पर डटे रहे. केएल राहुल के साथ मिलकर पडिक्कल ने 96 रन की पार्टनरशिप की.
Shubman Gill VS Devdutt Padikkal: श्रीलंका 11 के खिलाफ वार्म अप मैच से पहले टॉस के समय शुभमन गिल की जगह केएल राहुल टॉस के लिए आए. भारत की प्रैक्टिस के दौरान कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी रिंग फिंगर में चोट लग गई थी जिसके कारण गिल वार्म अप मैच में मैदान पर नहीं उतरे और साथ ही बैटिंग करने भी भारत की पारी के दौरान नहीं आए. ऐसे में सवाल खड़े हुए कि क्या गिल की चोट ज्यादा गंभीर है. क्या गिल पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि BCCI ने गिल की चोट पर ज्यादा अपडेट नहीं दिया उन्होंने अपने ‘X’ हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि, एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. BCCI की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है.”
वार्म अप मैच से बाहर हुए शुभमन गिल- रिपोर्ट
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की बहुत कम संभावना है कि वह मैच में बल्लेबाजी करेंगे. खबरों के मुताबिक गिल की उंगली ठीक है, लेकिन मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. इसलिए, 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए फिट रहने के मकसद से गिल वार्म-अप मैच में नहीं खेलेंगे.
पडिक्कल ने पेश की दावेदारी
लेकिन भारत की पारी के दौरान शुभमन गिल की जगह बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल आए और इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया. देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर बताया है कि उनका फॉर्म जबरदस्त है और गिल पहले टेस्ट से पहले तक फिट नहीं हो पाए तो उनकी जगह खेलने के लिए शानदार विकल्प हैं. पडिक्कल ने 61 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. दरअसल, जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए, भारत मुश्किल में था लेकिन तब पडिक्कल ने शानदार पारी खेली और वे मजबूती से क्रीज पर डटे रहे. हाल के समय में पडिक्कल सभी फॉर्मेट में जबरदस्त प्रभाव डाल रहे हैं. पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप की . भारत के केएल राहुल 67 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए. बता दें कि श्रीलंका इलेवन में पहले खेलते हुए भारत के खिलाफ 8 विकेट पर 363 रन बनाए थे.