सैफ अली खान की पहली शादी में शामिल नहीं हुई थीं दोनों बहनें, सबा और सोहा ने बताई वजह

सैफ अली खान 21 साल के थे जब अमृता सिंह से 1991 में उन्होंने शादी की, दोनों के बीच 12 साल का उम्र का फासला था.

सैफ अली खान की अमृता सिंह के साथ पहली शादी खूब चर्चा में रही थी. लेकिन 1991 में इस शादी की कम ही डिटेल सामने आईं. इसी बीच सैफ अली खान की बहनें सोहा अली खान और सबा पटौदी ने भाई की शादी में शामिल ना हो पाने की वजह बताई. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में सोहा और सबा ने बताया कि वह स्कूल में थे जब उन्हें भाई की शादी के बारे में पता चला. सबा ने बताया कि वह 15 की थीं और सोहा 13 की थीं उस समय.

सबा ने कहा, उनकी शादी तब हुई जब हम स्कूल में थे. हमें प्रिंसिपल ऑफिस में पेरेंट्स का कॉल आया और कहा, तुम किसी को कुछ नहीं बताओगे. हम नहीं जानते थे कि असली खबर क्या है क्योंकि यह सब अखबरों में था तब तक  तो हमें कहा गया कि किसी को कुछ नहीं बताओगे. इस बात से नेहा धूपिया हैरान थे कि सैफ की बहनों ने शादी अटेंड नहीं की. इस पर सोहा अली खान ने कहा, उस वक्त हम बहुत यंग थे. मुझे याद है मेरी फ्रेंच टीचर ने मुझसे कहा, यह आखिरी मिनट का काम था.

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी के बारे में

सैफ अली खान और अमृता सिंह का रिश्ता बॉलीवुड में काफी चर्चित था. 90 के दशक में अमृता बॉलीवुड का जाना माना नाम थीं और सैफ अली खान ने डेब्यू किया ही थी. दोनों के बीच 12 साल का उम्र का फासला था. जबकि परिवार के बैकग्राउंड में डिफरेंस होते हुए भी 1991 में कपल ने शादी करने का फैसला किया. हैरानी वाली बात यह थी कि उस वक्त सैफ केवल 21 के थे.

सैफ अली खान ने की दूसरी शादी

कपल के बच्चे सारा अली खान, जिसका जन्म 1995 में हुआ था और बेटे इब्राहिम अली खान का जन्म 2001 में हुआ. वहीं 13 साल की शादी के बाद 2004  में कपल अलग हो गए. सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पेरेंट्स साथ में खुश नहीं ते और उनका अलग होना सभी के लिए बेस्ट फैसला था. अमृता से अलग होने के बाद 2012 में सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी की, जिनके साथ दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं. वहीं अमृता अभी भी सिंगल हैं और बच्चों की परवरिश करती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *