IND vs SL: जसप्रीत बुमराह बाहर, इस गेंदबाज की चमकी किस्मत, पहली बार मिला टेस्ट टीम में मौका

Jasprit Bumrah Replacement, Ind vs SL Test Series: आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया के टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. नबी को यह मौका रणजी ट्रॉफी के दो शानदार सीजन के बाद मिला है,

Jasprit Bumrah Replacement for IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं. बुमराह की जगह अब टीम में आकिब नबी को टीम में शामिल कर लिया गया है. आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया के टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. नबी को यह मौका रणजी ट्रॉफी के दो शानदार सीजन के बाद मिला है, जिनमें उन्होंने 100 से ज्यादा विकेट लिए और देश के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के शानदार रेड-बॉल कैंपेन में अहम भूमिका निभाई.

Latest and Breaking News on NDTV

आकिब नबी ने गेंद को मूव कराने और उससे अच्छा बाउंस हासिल करने की अपनी काबिलियत से तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभाली, साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए जरूरी रन भी बनाए.लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से वे पहले से ही चयनकर्ताओं की नजर में थे, और अब बुमराह की चोट के कारण उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का वह मौका मिल गया है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था.

नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में कुल 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 सीजन के 60 विकेट भी शामिल हैं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफ़ी जीत में अहम भूमिका निभाई. नबी हाल ही में श्रीलंका का दौरा करने वाली इंडिया A टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो फर्स्ट-क्लास मैचों में 6 विकेट लिए.

बुमराह क्यों हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

बुमराह के घुटने में सूजन शुरुआत में जितनी सामान्य लग रही थी उससे अधिक गंभीर प्रतीत हो रही है. ऐसे में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खेल विज्ञान टीम इस अनुभवी तेज गेंदबाज को इंटरनेशनल क्रिकेट की कड़ी चुनौती में जल्दबाजी में उतारने के पक्ष में नहीं है क्योंकि आगे का कार्यक्रम काफी व्यस्त है.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का संचालन करने वाले धनंजय और तुलसी ने फैसला किया है कि बुमराह को जोखिम में नहीं डाला जा सकता. हालांकि शुरुआत में टीम प्रबंधन और चयन समिति को यह विश्वास दिलाया गया था कि बुमराह कम से कम दो टेस्ट मैच में से एक के लिए उपलब्ध रह सकते हैं. ” इंग्लैंड के खिलाफ  बुमराह लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में चोटिल होने के बाद नहीं खेल पाए थे. वह हाल ही में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे और उम्मीद थी कि दो सप्ताह बाद शुरू होने वाली सीरीज तक वह मैच के लिए फिट हो जाएंगे  लेकिन ऐसा नहीं हो सका है.

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से गॉल में होगी. भारतीय टीम इसके बाद 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *