VIDEO: स्पेन में घुसी मोरक्को की 60 हजार की भीड़ का तांड़व, घरों में जबरन घुसे, सड़क पर जला रहे गाड़ियां

स्पेन और मोरक्को जमीन के साथ-साथ पानी भी शेयर करते हैं तो ये सब सबसे नजदीकी समुद्री रास्ते के जरिए सेउटा में घुस आए. वहीं कई मेलिला में भी घुस गए. सेउटा में तो स्थिति ये है कि बीच से लेकर सड़क और पार्क तक इन अवैध तरीके से घुस आए लोगों से अटे पड़े हैं.

यूरोप के सुंदर से देश स्पेन में सड़कों पर हर ओर तांडव मचा हुआ है. पड़ोस के देश मोरक्को से आई 60 हजार की भीड़ कल रात से लोगों के घरों में जबरन घुस जा रही है. किसी को भूख लगती है तो घर पर हमला कर देता है. फिर जो चीज पसंद आई उठा लिया. भीड़ के चलते हर कोई बेबस है. सड़कों पर उन्मादी भीड़ गाड़ियां जला रही है. ये सब न तो किसी देश से भेजे गए हैं और न बुलाए गए हैं. ये अपनी जीवन को आनंद में भरने के लिए बिन-बुलाए स्पेन में घुस आए हैं. वो भी समंदर में तैरकर या खुद से बनाई नावों पर सवार होकर. कई की समंदर में डूबकर मौत भी हो गई. मगर जो बचे वो स्पेन में पहुंच गए. इन्हें उम्मीद है कि स्पेन उन्हें नागरिकता देगा और फिर उनकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी.

देखिए कैसे समंदर से आने वालों की है भीड़

ये सब हुआ है स्पेन की सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद. दरअसल, स्पेन की सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ये फैसला दिया कि अगर समंदर के रास्ते कोई स्पेन की सीमा में घुसता है तो उसे तुरंत पकड़कर वापस नहीं भेजा जा सकता. हां, जमीन के रास्ते कोई आता है तो जरूर उसे तुरंत भेज दें. कुल मिलाकर स्पेन की सुप्रीम ने मानवीयता के आधार पर ये फैसला दिया था, मगर यही फैसला यूरोप का निवासी बनने का सपना वर्षों से पाले अफ्रीका और मोरक्को के लोगों के लिए वरदान बन गया. उन्होंने समझा कि अगर वो एक बार तैरकर स्पेन पहुंच गए तो उन्हें स्पेन की नागरिकता मिल जाएगी. स्पेन यूरोपियन यूनियन का सदस्य है. मतलब अगर स्पेन ने नागरिकता दे दी या फिर वो वैसे भी स्पेन में घुस गए तो फिर यूरोप के किसी भी देश में जा सकते हैं. क्योंकि यूरोपिन यूनियन के सदस्य देश बगैर किसी वीजा या पासपोर्ट के एक से दूसरे देश जा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *