अब पता चला अनशन करना कितना मुश्किल, दो दिन में मेरी हालत खराब हो गई: अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर सजे सीजेपी के मंच पर बैठकर वहां इकट्ठा हुए लोगों से बात करते हुए कहा, “आज मेरे अनशन का दूसरा दिन है. अब मुझे समझ आ रहा है कि कितना मुश्किल होता है.”राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट कर रही है. लेफ्ट के छात्र संगठन भी सीजेपी के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और कुछ स्टूडेंट्स हंगर स्ट्राइक भी कर रहे हैं. भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी हंगर स्ट्राइक शुरू कर दी है. आज यानी 19 जुलाई को उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल काम है, दूसरे दिन ही मेरी हालत खराब हो गई है.

दिल्ली पुलिस के द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद, अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं.” इसके साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी के इस्तीफे की भी मांग की.ि
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर सजे सीजेपी के मंच पर बैठकर वहां इकट्ठा हुए लोगों से बात करते हुए कहा, “आज मेरे अनशन का दूसरा दिन है. अब मुझे समझ आ रहा है कि कितना मुश्किल होता है.”

उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सोनम सर और जितने भी लोग अनशन पर बैठे हैं, ये लोग इतने दिनों से कैसे अनशन कर रहे हैं. मेरी तो दूसरे दिन ही हालत खराब हो गई.”अनशन पर बैठे लोगों का जिक्र करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, “सेल्यूट है इन सबको. भूख हड़ताल आसान नहीं है. मैं कर रहा हूं, मुझे समझ आ रहा हूं.”20 जुलाई को सीजेपी क्या करने वाली है?

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन योजना के मुताबिक होगा. मैं आंदोलन के समर्थन में शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखूंगा.

इसके अलावा, वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने भी पुष्टि की है कि वह 20 जुलाई को मार्च का नेतृत्व करेंगी.

शनिवार को दिल्ली पुलिस के द्वारा सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन वाली जगह से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि यह फैसला मेडिकल सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के आधार पर लिया गया. एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक NEET और दूसरी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर 28 जून से अनशन पर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *