अमेरिका के न्यूयॉर्क जाते ही गिरफ्तार हो सकते हैं नेतन्याहू, आखिर क्यों हो रही है ऐसी चर्चा?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर का कहना है कि वे उन्हें युद्ध अपराधी मानते हैं और उनकी गिरफ्तारी के कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं.न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए कहा है कि वे अगर न्यूयॉर्क आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ममदानी ने कहा कि वह नेतन्याहू को एक वॉर क्रिमिनल मानते हैं.

ममदानी ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क की यात्रा पर आते हैं, तो क्या उन्हें वहां गिरफ्तार किया जा सकता है? इसके लिए वे बाकायदा कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस संभावित गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों को लेकर शहर के विधि विभाग के साथ उनकी गंभीर चर्चा चल रही है.

कानून के दायरे में ही होगी कार्रवाई
ममदानी ने यह भी साफ किया कि वे कोई भी कदम कानून से ऊपर उठकर नहीं उठाएंगे. उन्होंने साफ किया कि जो भी कार्रवाई की जाएगी, वह पूरी तरह से स्थापित नियमों और कानूनी दायरे के भीतर ही होगी. वे सिर्फ यह देखना चाहते हैं कि मौजूदा कानून के तहत शहर प्रशासन के पास ऐसे मामलों में क्या अधिकार हैं.

नेतन्याहू खेमे ने बताया ‘राजनीतिक स्टंट’
दूसरी तरफ, बेंजामिन नेतन्याहू और उनके समर्थकों ने ममदानी के इस कदम और बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. इजरायली पीएम के समर्थकों का कहना है कि यह पूरा मामला सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है. उनका मानना है कि न्यूयॉर्क की राजनीति में खुद को चमकाने और सुर्खियों में आने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जिसका धरातल पर कोई कानूनी आधार नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *