IND vs ENG, India vs England 5th T20I Cricket Match Scorecard: भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के तौर पर शिवम दुबे आउट हुए हैं. उन्हें एस करन ने आर्चर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई 2026) को साउथैंप्टन में खेला गया. जहां इंग्लैंड की टीम 56 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज को 4-0 से अपने नाम कर लिया है. पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था. आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 257/3 रन बनाने में कामयाब रही थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 201/8 रनों तक ही पहुंच पाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन (56) और तिलक वर्मा (53) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. मगर वह भी टीम की हार को टाल नहीं पाए और टीम को 56 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. (Scorecard)
सैम करन ने चटकाए तीन विकेट
लक्ष्य का बचाव करते हुए इंग्लैंड की तरफ से आखिरी मुकाबले में सैम करन ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके शिकार संजू सैमसन (27), शिवम दुबे (14) और सूर्यांश शेडगे (07) बने. उनके अलावा आदिल रशीद के खाते में दो विकेट आए. वहीं जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और लियम डॉसन क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
257/3 रन बनाने में कामयाब हुई थी इंग्लैंड
इससे पहले साउथैंप्टन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 257/3 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से बटलर का बल्ला जमकर चला. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 64 गेंदों में 131 रनों की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 12 चौके और आठ छक्के देखने को मिले.
बटलर के अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन हैरी ब्रूक 45 गेंद में नाबाद 95 रनों का योगदान देने में कामयाब रहे. सॉल्ट (06) और बेथेल (01) का बल्ला खामोश रहा. विल जैक्स ने दो गेंदों में नाबाद सात रन बनाए.
शिवम दुबे को मिली दो सफलता
भारत की तरफ से आज के मुकाबले में शिवम दुबे ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेडगे, 9 अर्शदीप सिंह, 10 प्रिंस यादव, 11 प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: 1 फिल सॉल्ट, 2 जोस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 जोश टंग