France vs Morocco: क्या क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के खिलाफ उलटफेर कर सकता है मोरक्को, एमबाप्पे कर सकते हैं कितने गोल?

2018 का वर्ल्ड कप ख़िताब जीत चुके किलियान एमबाप्पे और उनकी टीम को फ़ाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेन्टीनी टीम से हार का सामना करना पड़ा. पिछले फ़ाइनल में हार के बाद एमबाप्पे के मैदान पर बैठकर ग़म मनाने की तस्वीरें आज भी ताज़ा हैं.फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में एक दिन आराम के बाद फिर से राउंड ऑफ़ 8 या आज देर रात से क्वार्टरफ़ाइनल मुक़ाबले शुरू हो जाएंगे. वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहीं 48 में से 40 टीमें बाहर हो चुकी हैं. क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंची 8 चुनिंदा टीमों में से 4 टीमें- अर्जेन्टीना, फ़्रांस, स्पेन और इंग्लैंड की टीमें पहले भी वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत चुकी हैं. जबकि, बाक़ी की 4 टीमें- नॉर्वे, मोरक्को, बेल्जियम और स्विट्ज़रलैंड पहली बार वर्ल्ड कप के ख़िताब का सपना संजो रही हैं. पहले क्वार्टर फ़ाइनल में दो बार की चैंपियन टीम (1998, 2018) ‘द ब्लूज़’ या ‘ली ब्लू (Les Bues)’ की टक्कर एटलस लायन्स मोरक्को से है.

एमबाप्पे की नज़र इतिहास बनाने पर
फ़ीफ़ा 2026 के सेमीफ़ाइनल के टिकट के लिए अब आख़िरी 8 टॉप टीमों की जंग है. पहले क्वार्टर फ़ाइनल मैच से पहले कोच डिडिए डुशैम्प (Didier deschamps) और कप्तान किलियान एमबाप्पे ने लगातार तीसरे फ़ाइनल पर फोकस कर अपनी टीम को ट्रैक से नहीं उतरने दिया है. इसी डिसिप्प्लिन और बुलंद हौसले के साथ फ़्रांस की टक्कर आज देर रात मोरक्को से होगी.

2018 का वर्ल्ड कप ख़िताब जीत चुके किलियान एमबाप्पे और उनकी टीम को फ़ाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेन्टीनी टीम से हार का सामना करना पड़ा. पिछले फ़ाइनल में हार के बाद एमबाप्पे के मैदान पर बैठकर ग़म मनाने की तस्वीरें आज भी ताज़ा हैं. लेकिन इस बार एमबाप्पे बतौर कप्तान वर्ल्ड कप का ख़िताब जीतने का इरादा लेकर आए हैं. उनके टीम की आपसी कलह की ख़बरें भी जीत के साथ दुरुस्त हो गईं दिखती हैं.

गोल्डन बूट की रेस
गोल्डन बूट की रेस में एमबाप्पे 7 गोल कर मेसी से सिर्फ़ 1 गोल पीछे हैं. यही नहीं वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करनेवाले 39 साल के मेसी से भी 27 साल के एमबाप्पे सिर्फ़ 2 गोल पीछे हैं. एमबाप्पे के नाम वर्ल्ड कप में 19 गोल हैं जबकि मेसी के 21. फ़्रांस का पलड़ा भारी पर मोरक्को भी है जीत के रथ पर सवार

कप्तान किलियान एमबाप्पे के साथ फ़्रांस की टीम यकीनन बेहद मज़बूत दावेदार नज़र आ रही है. फ़्रांस ने पिछले 12 में से 11 मैच जीते हैं तो मोरक्को पिछले 10 मैचों में शिकस्त का सामना नहीं किया है. फ़्रांस यकीनन मज़बूत है लेकिन मोरक्को ने राउंड ऑफ़ 32 में टोटल फ़ुटबॉल खेलनेवाली नीदरलैंड्स और राउंड ऑफ़ 16 में मेज़बान कनाडा क 3-0 से रौंद दिया.

किसका पलड़ा भारी?
फ़्रांस का डिफेंस तो मज़बूत है ही उनके स्ट्राइकर्स ने पिछले 5 मैचों में किलियान एमबाप्पे के 7 गोलों के साथ कुल 14 गोल किये हैं और 2 खाये हैं. जबकि मोरक्को ने पिछले 5 मैचों में 13 गोल किये और 7 खाये हैं जिसमें एक पेनल्टी शूटआउट के गोल भी शामिल हैं.

पिछले 5 मैच में फ़्रांस बनाम मोरक्को
Sh- टीम गोल किये गोल खाये
फ़्रांस 14 2
मोरक्को 13 7

दोनों टीमों की जीत उनके लिए फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में इतिहास रचने के दरवाज़े खोल सकती है. फ़्रांस और मोरक्को के बीच क्वार्टर फ़ाइनल मैच अमेरिका के बॉस्टन स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक रात डेढ़ बजे खेला जाएगा.

फ़ीफ़ा 2026- क्वार्टर फ़ाइनल

फ़्रासं बनाम मोरक्को, 10 जुलाई

स्पेन बनाम बेल्जियम, 11 जुलाई

नॉर्वे बनाम इंग्लैंड, 12 जुलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *