डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चौंकाया! अमेरिकी पासपोर्ट पर छपवाई अपनी ही तस्वीर; एक संदेश भी लिखा

पासपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गुस्से वाली मुद्रा में तस्वीर छपी है. इसमें वह वाइट हाउस में टेबल पर हाथ रखे नजर आते हैं. अमेरिका की आजादी के 250 सालों में उन्होंने यह रिकॉर्ड ही बना दिया है, जिसमें उनकी तस्वीर पासपोर्ट में छपी है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दुनिया को चौंकाया है. उन्होंने सीमित संस्करण वाला एक नया अमेरिकी पासपोर्ट जारी किया है, जिसमें खुद उनकी ही तस्वीर छपी है. अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब पासपोर्ट में किसी मौजूदा राष्ट्रपति की तस्वीर को ही छापा गया है. यही नहीं आने वाले समय में एक डॉलर के नोट पर भी उनकी तस्वीर आने वाली है. यह पासपोर्ट अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने के मौके पर जारी किया जाना है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पहले ही घोषणा की थी कि 6 जुलाई से कस्टम आर्टवर्क वाला यह स्मारक पासपोर्ट उपलब्ध होगा. यह केवल वॉशिंगटन में इन-पर्सन अपॉइंटमेंट पर ही सीमित संख्या में मिल सकेगा.

इस पासपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गुस्से वाली मुद्रा में तस्वीर छपी है. इसमें वह वाइट हाउस में टेबल पर हाथ रखे नजर आते हैं. अमेरिका की आजादी के 250 सालों में उन्होंने यह रिकॉर्ड ही बना दिया है, जिसमें उनकी तस्वीर पासपोर्ट में छपी है. इससे पहले वह जॉन एफ केनेडी सेंटर का नाम भी खुद पर रखना चाहते थे, लेकिन उनके इरादों पर अदालत ने रोक लगा दी थी. अमेरिका के इस नए पासपोर्ट की जानकारी ट्रंप ने खुद शेयर किया है और लिखा- स्वागत है, लेकिन अच्छे से रहिए. ट्रंप की जो तस्वीर पासपोर्ट में लगी है, वह वाइट हाउस के फोटोग्राफर डेनियल टोरोक ने खींची है.

सरकारी इमारतों पर लहरा रहे ट्रंप के बैनर, उनकी तस्वीर वाली नोट भी आएगी
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार सरकारी संस्थानों पर अपनी ठाप छोड़ने की कोशिश की है. अब पासपोर्ट पर अपनी ही तस्वीर छपवाने का उनका फैसला भी इसी नजर से देखा जा रहा है. नोट भी उनकी तस्वीर के साथ आने वाला है. वहीं तमाम सरकारी इमारतों पर उनकी तस्वीरों वाले बैनर लहराते दिखते हैं. अब इस कदम की तो अमेरिका में एक वर्ग ही आलोचना कर रहा है. वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिसकी तस्वीर उसके कार्यकाल के दौरान ही पासपोर्ट जैसे अहम दस्तावेज पर छपी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *