‘आपसी सम्मान के माहौल में ही शांति कायम होगी…,’ यूएस-ईरान डील पर बोले पेजेशकियान

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका-ईरान डील के जरिए टिकाऊ शांति तभी संभव है, जब दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान बना रहे.अमेरिका और ईरान के बीच आखिर समझौता हो ही गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को ही दोनों देशों के बीच हुए MoU पर दस्तखत कर दिए. अब इस पीस डील को लेकर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दस्तावेज और एक शक्तिशाली ईरान का संदेश है. आपसी सम्मान के माहौल में ही शांति कायम हो सकती है.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान हमेशा से अपनी गरिमा और स्वतंत्रता को बनाए रखते हुए वैश्विक शांति, साथ ही प्रगति और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्ध और दृढ़ रहा है.

US-ईरान डील (MoU) की बड़ी बातें

ईरान के राष्ट्रपति ने MoU का टेक्स्ट जारी किया
आपसी सहमति से फाइनल डील की डेडलाइन बढ़ाई जा सकती है
सैन्य कार्रवाई तुरंत और स्थायी रूप से बंद होगी
सभी मोर्चों सहित लेबनान में भी कार्रवाई खत्म होगी
फाइनल डील में युद्ध हमेशा के लिए खत्म करने की पुष्टि होगी
अमेरिका और ईरान एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करेंगे
US 30 दिनों के भीतर नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करेगा
ईरान सुरक्षित नौवहन मार्ग उपलब्ध कराएगा
ईरान 60 दिनों तक कोई शुल्क नहीं वसूलेगा
दोनों देश 60 दिनों में फाइनल डील साइन करने पर सहमत
एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल नहीं दिया जाएगा
MoU साइन होते ही US नाकेबंदी हटाना शुरू करेगा
होरमुज़ स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही तुरंत शुरू होगी
परमाणु हथियार न बनाने और न खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई गई
US, ईरान के पुनर्निर्माण के लिए कम से कम $300 बिलियन देगा
ईरान के तेल और पेट्रोलियम एक्सपोर्ट पर छूट दी जाएगी
फ्रीज़ किए गए ईरानी फंड को जारी किया जाएगा
फाइनल डील के बाद यथास्थिति बनाए रखी जाएगी
ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम की मौजूदा स्थिति बनाए रखेगा
अमेरिका कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाएगा
क्षेत्र में अतिरिक्त सेना तैनात नहीं की जाएगी
US ट्रेजरी ईरानी तेल पर छूट जारी रखेगी
फाइनल डील में सभी प्रतिबंध हटाने का प्रावधान
US आवश्यक लाइसेंस और मंजूरियां ईरान को देगा
यूरेनियम एनरिचमेंट मुद्दे पर आगे चर्चा होगी
फाइनल एग्रीमेंट को UNSC की मंजूरी मिलेगी
ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौता किया गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने डिजिटल माध्यम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में अपने समकक्ष इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए.

ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौता किया गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने डिजिटल माध्यम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में अपने समकक्ष इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *