कौन हैं 150 किमी/घंटे की रफ्तार से बल्लेबाजों को दहलाने वाले अशोक शर्मा? भारतीय टीम में मिला मौका

अशोक शर्मा को चोटिल युधवीर सिंह की जगह पर श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है.मौजूदा समय में भारत की ‘ए’ टीम श्रीलंका दौरे पर है. जहां भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ‘ए’ टीमों के बीच ट्राई सीरीज जारी है. जारी सीरीज के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. 23 वर्षीय तेज गेंदबाज युधवीर सिंह (Yudhvir Singh) चोटिल होने की वजह से शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. युधवीर सिंह के बाहर होने के बाद टीम में अशोक शर्मा (Ashok Sharma) को शामिल किया गया है. जिसके बाद से हर कोई उनकी चर्चा कर रहा है. यहीं नहीं लोगों के बीच उनके बारे में जानने की उत्सुकता भी बनी हुई है. अगर आप उनके बारे में सर्च कर रहे हैं तो उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हम आप तक लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

कौन हैं अशोक शर्मा?
अशोक शर्मा का जन्म 17 जून साल 2022 में राजस्थान के रामपुरा गांव में हुआ था. मौजूदा समय में वह 23 साल और 364 दिन के हैं. अशोक को टीम में उनकी तेज गेंदबाजी के लिए मौका मिलता है. वह दाहिने हाथ से तेज गेंदबाजी और दाहिने हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं.

अशोक शर्मा ने राजस्थान का साथ छोड़कर गुजरात का पकड़ा हाथ
पिछले लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की तरफ से शिरकत करने वाले अशोक शर्मा ने हाल ही में गुजरात का दामन थामा है. वहीं आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस की तरफ से जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं.

अशोक शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर
खबर लिखे जाने तक अशोक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में कुल चार फर्स्ट क्लास, सात लिस्ट ‘ए’ और 16 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको फर्स्ट क्लास की सात पारियों में 29.71 की औसत से 14, लिस्ट ‘ए’ की सात पारियों में 30.38 की औसत से 13 और टी20 की 16 पारियों में 20.42 की औसत से 28 सफलता हाथ लगी है. अशोक शर्मा का आईपीएल करियर
वहीं बात करें अशोक शर्मा के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल छह मैच खेले हैं. इस बीच उनको छह पारियों में 38.0 की औसत से छह सफलता हाथ लगी है.

150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर हैं अशोक
अशोक 150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर हैं. यहीं नहीं वह विपक्षी टीम को 15 किमी/घंटे की स्लोअर गेंद डालकर चौंकाने का दम भी रखते हैं. यहीं सब खूबियां है कि युधवीर सिंह के चोटिल होने के बाद उन्हें भारतीय से बुलाया आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *