2026 FIFA वर्ल्ड कप की शानदार ओपनिंग सेरेमनी एस्टाडियो एज़्टेका में खत्म हुई, जिसमें शकीरा और बर्ना बॉय ने मुख्य परफॉर्मेंस दी.FIFA World Cup 2026: मेक्सिको में रंगारंग कार्यक्रम के साथ फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है. फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा ने अपने डांस से फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. शकीरा ने ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ऑफिशियल गाना ‘डाई डाई’ पर परफॉर्म भी किया. इस रंगारंग कार्यक्रम में शकीरा ने नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय, के साथ मिलकर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और फुटबॉल के फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया.
रंगारंग कार्यक्रम में शकीरा की परफॉर्मेंस खत्म होते ही, मेक्सिको सिटी की हवा में स्मोक बॉम्ब छोड़े जाते हैं. लाल, सफ़ेद और हरे रंग का धुआं हवा में फैल जाता है, जो मेक्सिको के झंडे के रंगों को दर्शाता. फैन्स के इस दृश्य को देखकर रोमांच के सागर में गोते लगाने लग जाता हैं.ओपनिंग सेरेमनी मेंमें शकीरा और बर्ना बॉय ने मंच पर एक साथ परफॉर्म किया. दोनों कलाकारों ने गाने से ऐसा समां बांधा कि पूरा स्टेडियम झूम उठा. पॉप सुपरस्टार शकीरा का जादू पूरे सेरेमनी में छाया रहा. शकीरा की दमदार परफॉर्मेंस को देखकर दर्शक सांतवें आसमान पर थे. इस समारोह में माइकल बुबले, अलानिस मोरिसेट और एलेसिया कारा समेत कई बड़े कलाकारों ने भी हिस्सा लिया.