‘कुछ और टिकट बिक जाएंगे!’, इंग्लैंड के अखबारों में छाए वैभव सूर्यवंशी, जानें वहां के दिग्गजों ने क्या कहा

इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय टीम में पहली बार शामिल किए गए युवा वैभव सूर्यवंशी की चर्चा केवल देश में ही नहीं हो रही है, बल्कि इंग्लैंड में भी चल रही है.आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय बेड़े में शामिल किए गए युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की चर्चा केवल देश में ही नहीं हो रही है, बल्कि इंग्लैंड में भी चल रही है. वहां के अखबारों में उनके नाम को प्रमुखता के साथ छापा गया है और दिग्गजों के बीच वह लगातार चर्चा के विषय बने हुए हैं. इंग्लैंड के पूर्व और वर्तमान दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि इतनी छोटी उम्र में इतना परिपक्व और विस्फोटक बल्लेबाजी करना असाधारण है. लोग यह देखने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इंग्लैंड की पिचों पर वैभव किस तरह का खेल दिखाते हैं.

स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट की तरफ से साझा किए गए एक वीडियो में पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल एथर्टन (Michael Atherton) को अखबार के कुछ हेडलाइन को दिखाते हुए दिखाया गया है. जहां वैभव सूर्यवंशी के आगामी इंग्लिश दौरे का जिक्र किया गया है. स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट की तरफ से साझा किए गए वीडियो के कैप्शन में एलिजाबेथ एमन और मार्क बुचर के हवाले से लिखा गया है, ‘मुझे लगता है कि ईसीबी काफी खुश होगी… इससे कुछ और टिकट बिक जाएंगे! पूरे टूर्नामेंट के दौरान 224 का स्ट्राइक रेट… कमाल है!’

आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर वैभव को भारतीय टीम में मिला मौका
हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कमाल का रहा था. जिसके बाद चयनकर्ताओं को उन्हें टीम में शामिल करना ही पड़ा. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिरकत करते हुए वैभव 16 पारियों में 48.50 की औसत से सर्वाधिक 776 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक देखने को मिले थे. ये रन उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे.

फैंस के कमेंट
@VIVEK1888 नाम के फैन ने लिखा है, ‘वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड में पहले से ही सुपरस्टार हैं. जिन लोगों ने सचिन को उनके शुरुआती दिनों में नहीं देखा था, वे अब उन्हें देख सकते हैं.’भारत का इंग्लैंड दौरा
1 जुलाई – पहला टी20 मुकाबला – चेस्टर ले स्ट्रीट
4 जुलाई – दूसरा टी20 मुकाबला – मैनचेस्टर
7 जुलाई – तीसरा टी20 मुकाबला – नॉटिंघम
9 जुलाई – चौथा टी20 मुकाबला – ब्रिस्टल
11 जुलाई – पांचवां टी20 मुकाबला – साउथम्प्टन
14 जुलाई – पहला वनडे मुकाबला – बर्मिंघम
16 जुलाई – दूसरा वनडे मुकाबला – कार्डिफ
19 जुलाई – तीसरा वनडे मुकाबला – लॉर्ड्स

इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *