India Squad Announcement LIVE: भारतीय टीम के चयन के लिए प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचे

India T20I Squad Announcement LIVE Updates, Ireland and England T20Is, Asian Games 2026: आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स सहित आज इंडिया का ‘ए’ टीम का ऐलान होने वाला है. बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए प्रेस रिलीज के मुताबिक सिलेक्शन मीटिंग बोर्ड के हेडक्वार्टर में होगी.India Squad Announcement LIVE: आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स सहित श्रीलंका दौरे पर खेले जाने वाले ‘ए’ मुकाबलों के लिए आज भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान होने वाला है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की तरफ से जारी किए गए प्रेस रिलीज के मुताबिक सिलेक्शन मीटिंग बोर्ड के हेडक्वार्टर में होगी. इसके पश्चात मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और बीसीसीआई के ऑनरेरी सेक्रेटरी देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) मीडिया को संबोधित करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस बीसीसीआई के हेडक्वार्टर की चौथी मंजिल पर दोपहर एक बजे से होगी.

इन प्रमुख मुकाबलों के लिए होगा भारतीय टीम का चयन
1 – आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
2 – इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
3 – जापान में खेले जाने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए
4 – श्रीलंका में इंडिया ‘ए’ के दो बहुदिवसीय मैच

समय और स्थान: दोपहर 1:00 बजे भारतीय समयानुसार, बीसीसीआई मुख्यालय, चौथी मंजिल

इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव और भुवनेश्वर कुमार.

इन नामों पर भी होगी चर्चा
मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव के नाम पर भी चर्चा होगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्हें टीम में मौका मिलता है या यहां से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. सूर्या ही नहीं रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, क्रुणाल पंड्या, साईं सुदर्शन, अंशुल कंबोज और साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ियों पर भी सभी नजर टिकी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *