टूर्नामेंट में भारत का ओपनिंग मैच होगा प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन (बर्मिंघम) में खेला जाएगा. इस महामुकाबले से टीम इंडिया अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी.Team India Women’s T20 World Cup 2026 Schedule: महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत इस बार 12 जून से होने जा रही है. आईसीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट का यह 10वां सीजन 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगा. इस बार का विश्व कप बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसके इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 12 टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी. टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 12 जून को खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से करेगी.
भारतीय फैंस के लिहाज से अच्छी बात यह है कि टीम इंडिया के मैच बहुत ही सुविधाजनक समय पर खेले जाएंगे. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे, जिससे फैंस बिना रात जगाए आसानी से टीवी और मोबाइल पर अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ा सकेंगे.
मैच तारीख भारतीय समय यूके में मैच का समय वेन्यू
भारत बनाम पाकिस्तान 14 जून, 2026 शाम 7:00 बजे दोपहर 2:30 बजे एजबेस्टन, बर्मिंघम
भारत बनाम नीदरलैंड्स 17 जून, 2026 शाम 7:00 बजे दोपहर 2:30 बजे हेडिंग्ले, लीड्स
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 21 जून, 2026 शाम 7:00 बजे दोपहर 2:30 बजे ओल्ड ट्रैफ़र्ड, मैनचेस्टर
भारत बनाम बांग्लादेश 25 जून, 2026 शाम 7:00 बजे दोपहर 2:30 बजे ओल्ड ट्रैफ़र्ड, मैनचेस्टर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 28 जून, 2026 शाम 7:00 बजे दोपहर 2:30 बजे लॉर्ड्स, लंदन
इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करने वाली आखिरी चार टीमें बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स रही हैं. इन चारों टीमों ने नेपाल में खेले गए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालिफायर मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करके मुख्य दौर का टिकट कटाया है.
अब ये चारों क्वालिफायर टीमें खिताब की मजबूत दावेदार मानी जाने वाली दिग्गज टीमों को चुनौती देती नजर आएंगी. इस मुख्य टूर्नामेंट में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम, मौजूदा विजेता न्यूजीलैंड, मेजबान और साल 2009 की पहली विजेता इंग्लैंड, 2016 में खिताब जीतने वाली वेस्टइंडीज और मौजूदा वनडे विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम जैसी धुरंधर टीमें पहले से ही शामिल हैं.ICC महिला T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप:
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड