KL Rahul Equals Rohit Sharma Record: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में केएल राहुल ने अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाए. केएल राहुल इस पारी के दम पर दो अलग-अलग रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाने नें सफल हुए.KL Rahul Equals Rohit Sharma Record: ईडन गार्डन में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. पहले केएल राहुल के अर्द्धशतक और फिर कुलदीप की फिरकी के जादू के दम पर दिल्ली यह मुकाबला 40 रनों से जीतने में सफल हुई. कुलदीप ने 4 ओवर में 29 रन देते हुए 3 विकेट निकाले, जबकि केएल राहुल ने 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने अपनी इस पारी के दम पर दो बड़े रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई.
कोलकाता के खिलाफ रविवार को केएल राहुल ने 30 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के दम पर 200 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाए. यह आईपीएल इतिहास में केएल राहुल के बल्ले से आई 51वीं 50+ पारी थी. आईपीएल में सर्वाधिक मौकों पर 50 से अधिक रनों की पारी खेलने के मामले में राहुल और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर आ चुके हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं. जिन्होंने 76 बार ऐसा किया है, जबकि डेविड वॉर्नर ने 66 बार यह कारनामा किया है.
आईपीएल में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
76 – विराट कोहली
66 – डेविड वार्नर
53 – शिखर धवन
51 – केएल राहुल*
51 – रोहित शर्मा
केएल राहुल ने बीते दो सीजन में अपनी बैटिंग अप्रोच में पूरी तरह से बदलाव किया है. अब वह सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करते और चौके लगाते नहीं देखते बल्कि छक्कों की बरसात भी करते हैं. इस सीजन में भी ऐसा ही दिखा. केएल ने इस सीजन 31 छक्के लगाए हैं. इन छक्कों के दम पर वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए एख सीजन में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 2018 में 37 छक्के जड़े थे.
एक IPL सीज़न में दिल्ली के लिए सबसे ज़्यादा छक्के
37 – ऋषभ पंत (2018)
31 – केएल राहुल (2026)*
28 – जेक फ्रेज़र-मैकगर्क (2024)
27 – ऋषभ पंत (2019)
26 – ट्रिस्टन स्टब्स (2024)