GT vs CSK LIVE Score, IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में आज (21 मई) गुजरात टाइटंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है. मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.30 बजे से देखने को मिलेगा. मैच के दौरान जीटी की कोशिश रहेगी कि वह उम्दा प्रदर्शन करते हुए टॉप स्पॉट को अपने नाम करे, जबकि सीएसके की टीम अपने आखिरी मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने का प्रयास करेगी. (Scorecard)

आज के मुकाबले के लिए गुजरात और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कुशाग्र.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैंमसन (कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैट शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब: कार्तिक शर्मा, मैक्नील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव और अमान खान.