Virat Kohli’s big record: विराट कोहल नी पंजाब के खिलाफ खेली 58 रन की पारी के साथ ही वह कारनामा कर दिखाया, जिसके बारे में सोचते ही भावी बल्लेबाजों के पसीने छूट जाएंगेVirat Kohli’s big record: इंडियन प्रीमियर लीग में धर्मशाला में रविवार को आरसीबी (PBKS vs RCB) के बल्लेबाज पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान पर नजरों में टॉप पायदान के साथ बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो करोड़ों फैंस की उम्मीदें विराट कोहली (Virat Kohli) का पीछा कर रही थीं कि वह बड़ा कमाल करेंगे. हालांकि, उनकी पारी शतक में तो तब्दील नहीं हुई, लेकिन विराट (58 रन, 37 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) ने शानदार अर्द्धशतक बनाकर फिर से दिखाया कि इस समय उनकी फॉर्म किस स्तर की है. बहरहाल, इस पचासे के साथ ही कोहली ने अपने आईपीएल करियर में वह ‘विराट उपलब्धि’ हासिल कर ली, जिसमें कोई भी उनके आस-पास भी नहीं है. इस पारी के साथ ही विराट पंजाब किंग्स के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. वास्तव में कोहली की यह 58 रन की पारी उनके लिए कई पहलुओं से ऐतिहासिक बन गई.
19 साल में पहले बल्लेबाज बने
धर्मशाला के अर्द्धशतक के सात ही विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन तो बनाए ही, वहीं आउट होने के बाद उनके पंजाब के खिलाफ कुल रनों का आंकड़ा 1,206 हो गया. और वह आईपीएल के इतिहास में किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. कोहली से पहले तक कोई भी बल्लेबाज मेगा टूर्नामेंट में किसी भी टीम के खिलाफ 1200 रन नहीं बना सका है. बहरहाल, इससे बड़ी उपलब्धि कोहली का ‘सुपर चौका’ रहा.
पूरा हो गया कोहली का सुपर चौका!
जी हां, आईपीएल के इतिहास में जब बात किसी बल्लेबाज के किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने की बात आती है, तो पंजाब अभी तक के सफर में कोहली की चौथी टीम रही, जिसके खिलाफ वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे खड़े हुए हैं. कुल मिलाकर अभी तक छह बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने हजार से ज्यादा रन बनाकर किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. और छह बार में चार बार यह कारनामा कोहली ने लिया है. इस मामले में कोई भी बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं है क्योंकि रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर दो और बल्लेबाज हैं, जो एक-एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कहोली से आगे हैं. चलिए जान लीजिए इस रिकॉर्ड विशेष के आंकड़े क्या कह रहे हैं:-
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
रन बल्लेबाज बनाम
1206 विराट कोहली पंजाब
1174 विराट कोहली चेन्नई
1172 विराट कोहली दिल्ली
1161 रोहित शर्मा कोलकाता
1134 डेविड वॉर्नर पंजाब
1126 विराट कोहली कोलकाता