तमिलनाडु की राजनीति में बीते चार दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. विजय कल तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी राज्य में सरकार बना रही है. विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके बहुमत के आंकड़े (118) से पीछे है. ऐसे में अब विजय ने कांग्रेस और अन्य तीन पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा किया है. विजय लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया.
TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ – सूत्र