भय मुक्त बंगाल, संस्कृति, राष्ट्रीय सुरक्षा… शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने जनता से किए 5 बड़े वादे

नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई यानी रवींद्र जयंती के मौके पर कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. शुभेंदु अधिकारी वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद लगातार ये सवाल पूछे जा रहे थे कि प्रदेश में पहली बार सरकार बना रही बीजेपी, सरकार चलाने की कमान किस नेता को देगी. मुख्यमंत्री कौन होगा? शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर मुहर लगा दी. शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे. इस ऐलान के बाद शुभेंदु ने कहा कि वो बंगाल में पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में किये गए सभी वादों को पूरा करेंगे.

शुभेंदु अधिकारी के 5 बड़े वादे
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को जो गारंटी दी थी, हम उसे पूरा करेंगे. बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेगी. हम घोषणापत्र में किए गए हर वादे को तय समय सीमा के भीतर पूरा करेंगे.हमारा मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का है. बंगाल में सालों की मेहनत का फल मिला है. हम बंगाल को भय मुक्त करेंगे. भाजपा के शासन के दौरान, न तो प्रशासन का राजनीतिकरण होगा, न ही राजनीति का अपराधीकरण होगा.हर दिन, हमारा लक्ष्य पश्चिम बंगाल को बदलना है. जैसा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शब्दों में कहा गया है, ‘जहां मन भय-मुक्त हो और सिर ऊंचा हो.’ हम एक ऐसा बंगाल चाहते हैं जो भय-मुक्त हो और गरिमा से भरा हो.बंगाल में भारी जीत हमारे संगठन के विस्तार या विचारधारा की पुष्टि के बारे में नहीं है, बल्कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा में सबसे बड़ी कमी को ठीक करने के बारे में है. अब पश्चिम बंगाल में घुसपैठ और गो-तस्करी नामुमकिन हो जाएगी.हम सिर्फ बातों पर विश्वास नहीं करते. बीजेपी काम करके दिखाने में विश्वास रखती है. हम बोलते कम हैं और काम ज्यादा करते हैं. मैं भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में, हमारी सरकार और संगठन पार्टी की विचारधारा और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक भावना के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेगा.
बंगाल में सालों की मेहनत का फल मिला- शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेगी और पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को जो गारंटी दी थी, हम उसे पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि बंगाल में सालों की मेहनत का फल मिला है. हमारा मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का है. हम बंगाल को भय मुक्त करेंगे.

बंगाल के भावी मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सिर्फ बातों पर विश्वास नहीं करते. बीजेपी काम करके दिखाने में विश्वास रखती है. हम बोलते कम हैं और काम ज्यादा करते हैं. आज मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में, हमारी सरकार और संगठन पार्टी की विचारधारा और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक भावना के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेगा. हम अपने घोषणापत्र में किए गए हर वादे को तय समय सीमा के भीतर पूरा करेंगे.
शुभेंदु ने कहा कि हर दिन, हमारा लक्ष्य पीएम मोदी के विजन के तहत पश्चिम बंगाल को बदलना है. बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर असम, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के पार्टी सहयोगियों तक, हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से एकजुट है. जो लोग इस सफर में हमारे साथ हैं, वे हमारे वैचारिक रास्ते से जुड़े हुए हैं. जैसा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शब्दों में कहा गया है, ‘जहां मन भय-मुक्त हो और सिर ऊंचा हो.’ हम एक ऐसा बंगाल चाहते हैं जो भय-मुक्त हो और गरिमा से भरा हो.

इससे पहले बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही राज्य में बीजेपी की ओर से पहले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता भी साफ हो गया. अमित शाह ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभेंदू के विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव की घोषणा की.नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई यानी रवींद्र जयंती के मौके पर कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. शुभेंदु अधिकारी वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी ने यहां 293 में से 207 सीटें जीती हैं, जबकि तृणमूल 80 सीटों पर सिमट गई. यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 148 सीटें चाहिए थीं, लेकिन भाजपा ने 207 सीटों के साथ यह आंकड़ा काफी पीछे छोड़ दिया.