2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी सभी फाइलें खंगालेंगे, जांच के लिए एक आयोग का भी होगा गठन – सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक और प्रचंड जीत मिली है. बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में कई जगह से हिंसा की खबरें सामने आई हैं. इस बीच बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि कुछ जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें आई हैं. लेकिन 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा की तुलना में ये बहुत कम हैं.

सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कहा कि अभी भी कुछ गुंडे बाहर घूम रहे हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. बंगाल में चुनाव के बाद किसी तरह की हिंसा नहीं हो रही है. अब तक हिंसा की जो छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं, वे 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा की तुलना में बहुत कम हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी तरह की हिंसा का बचाव नहीं कर रहा हूं. हम 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी सभी फाइलें खंगालेंगे. हम चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाने के लिए एक आयोग का गठन करेंगे. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा दी जाएगी.