तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके की शानदार जीत के बाद एक्टर विजय का पहला बयान आ गया है. उन्होंने इस जीत के लिए तमिलनाडु के लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि यह चमत्कारिक चुनाव होगा.तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में टीवीके ने इतिहास रच दिया. दो साल पुरानी पार्टी ने तमिलनाडु की 234 में से टीवीके ने 107 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद एक्टर विजय ने पहली बार अपनी प्रतक्रिया देते हुए कहा कि बहुत लोगों ने हमारी पार्टी का मजाक उड़ाया था. उन्होंने कहा, ‘शुरुआत से ही कई लोगों ने हमारी पार्टी का मजाक उड़ाया. हम मजबूती से डटे रहे और सिर्फ लोगों पर भरोसा किया.’
एक्टर विजय ने X पर एक लंबी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु की जनता का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि ‘जब से हमने पार्टी शुरू की, तब से ही हमारा मजाक उड़ाने वाले और हमारे बारे में बातें करने वाले ही ज्यादा रहे हैं. राजनीति में यह स्वाभाविक ही है. लेकिन हमने केवल पर जनता पर भरोसा करके हम चुनावी मैदान में भी मजबूत से खड़े रहे.’
उन्होंने कहा कि जो अपमान और बदनामी हमारी की गई, वही हमें इनाम के रूप में मिला. उन्होंने कहा कि ‘लेकिन तमिलनाडु की जनता ने हमें मां जैसा प्यार दिया. इस चुनाव में उन्होंने हमें भारी संख्या में वोट दिए. यह एक ऐतिहासिक और चमत्कारी चुनाव है.’धन-बल की राजनीति को खत्म कियाः विजय
विजय ने लिखा कि ‘हमने कहा था कि यह चुनाव भारतीय राजनीति को हिला देने वाला एक चमत्कारी चुनाव होगा. वह कई तरीकों से साबित भी हुआ है. भले ही इसके कारण हों. बच्चों ने भी इस चमत्कारी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.’
उन्होंने कहा कि ‘यह चुनाव एक बड़े बदलाव का प्रतीक है. इस राजनीतिक लड़ाई में जीत केवल हमारी पार्टी की ही नहीं हुई है, बल्कि तमिलनाडु के लोगों के दिलों में बसा लोकतंत्र भी जीता है. इसी कारण तमिलनाडु में धन-बल की राजनीति को जड़ से खत्म कर दिया गया.’
‘हमारा आंदोलन बदलाव की बड़ी शक्ति बनकर उभरा’
एक्टर विजय ने कहा कि हमारा आंदोलन इस बदलाव की बड़ी शक्ति बनकर उभरा. उन्होंने कहा, ‘जो बदलाव कभी मुमकीन नहीं माना जाता था, उस राजनीतिक जीत को सच कर दिखाने वाले तमिलनाडु के मेरे अपने लोगों के प्रति में आभार व्यक्त करता हूं.’
उन्होंने अपने पहले बयान में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वर्चुअल वॉरियर्स का शुक्रिया अदा किया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘उन लोगों को भी मेरा प्यार जिन्होंने इस बार हमें वोट नहीं दिया लेकिन भविष्य में हमारा समर्थन जरूर करेंगे.’