पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार थमा, 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए होगी वेटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. अब 29 अप्रैल को दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान होगा.पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार थमा, 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए होगी वेटिंगपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. अब 29 अप्रैल को दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान होगा.
Reported by:
सौरभ गुप्ता
Edited by:
प्रभांशु रंजन
देश
अप्रैल 27, 2026 17:16 pm IST
Published On
अप्रैल 27, 2026 06:53 am IST
Last Updated On
अप्रैल 27, 2026 17:16 pm IST
Read Time:
3 mins

Share
TwitterWhatsAppFacebookRedditEmail
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार थमा, 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए होगी वेटिंग
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे से थमा प्रचार
फटाफट पढ़ेंखबर का सार AI ने दिया. न्यूज टीम ने रिव्यू किया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, आज प्रचार का अंतिम दिन है.उत्तर 24 परगना के जगद्दल पुलिस स्टेशन के बाहर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई.झड़प में बमबारी और गोलीबारी हुई, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के एक जवान को गोली लगी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अन्य न्यूज़ ब्रीफ
उत्तर 24 परगना:
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए प्रचार थम गया है. राज्य में पहले चरण में बंपर वोटिंग हो चुकी है. अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. इस चुनाव में बीजेपी और टीएमसी ने पूरी ताकत झौंक दी. पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक ने बीजेपी के चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ रैलियां कीं. वहीं टीएमसी की ओर से सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कई रैलियों को संबोधित किया. इस बीच राज्य से चुनावी हिंसा की घटनाएं भी लगातार आ रही है. ताजा मामला उत्तर 24 परगना से सामने आया है. जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. यह झड़प पुलिस और CISF जवानों की मौजूदगी में हुई. बीजेपी नेता का दावा है कि इस झड़प में बमबारी और गोलीबारी भी हुई. जिसमें CISF के जवान को भी गोली लगी है.

नॉर्थ 24 परगना में थाने के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर 24 परगना के जगद्दल पुलिस स्टेशन के बाहर तृणमूल और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. बीजेपी ने TMC के ‘गुंडों’ पर BJP उम्मीदवारों पर हमला करने का आरोप. बताया गया कि जगद्दल विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार डॉ. राजेश कुमार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया विवादित टिप्पणी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए जगद्दल पुलिस स्टेशन गए थे.

CISF जवान पवन सिंह को लगी गोली, इलाज जारी
BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह और उनके बेटे, जो खुद भी एक उम्मीदवार हैं, उनके साथ थे. पुलिस स्टेशन के सामने TMC और BJP समर्थकों (अर्जुन सिंह सहित) के बीच आपस में झड़प हो गई. आरोप है कि इस दौरान बम फेंके गए और गोलीबारी भी हुई. CISF के एक जवान पवन सिंह को गोली लगी है; उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.भाजपा नेता ने घटना पर क्या कुछ कहा?
भाटपारा से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने कहा, “यह मामला कल शुरू हुआ. हम एक बैठक कर रहे थे, तभी टीएमसी के कुछ लोग आए. वार्ड 17 के काउंसलर मनोज पांडे अपने आदमियों के साथ आए और हंगामा करने लगे. उसके बाद, हम IC (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज) के पास गए और शिकायत की… शिकायत के बाद, उन्होंने कहा कि वे एक्शन लेंगे.

पत्थरबाजी हुई, बम फेंके गए, गोलियां भी चली
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन आज, जब हम PM मोदी के स्वागत के लिए उनकी फोटो लगा रहे थे, तो उन्होंने हमें परेशान करना शुरू कर दिया, और फिर उन्होंने पुलिस स्टेशन पर बहस करने लगे… मामला सुलझाने और घर जाने के बाद, हमने देखा कि पहले पत्थर फेंके गए. फिर बम भी फेंके… उसके बाद फायरिंग होने लगी. CISF के एक जवान के बाएं पैर में गोली लग गई…”