अमेरिकी चेतावनी के बावजूद हमारा ‘सिली सिटी’ होर्मुज पार कर, सुरक्षित लौटा- ईरान

Iran-US Ceasefire Talks LIVE: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने के करीब है, लेकिन पाकिस्तान में प्रस्तावित दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है. दोनों देशों के बीच अगर वार्ता नहीं हुई और सीजफायर खत्म हुआ, तो जंग फिर तेज होने की आशंका है.Middle East Ceasefire Talks LIVE: ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है. दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने की घड़ी नजदीक है, लेकिन बातचीत का दूसरा दौर होगा या नहीं, इस पर तस्वीर साफ नहीं है. अमेरिका पाकिस्तान में वार्ता फिर शुरू होने का दावा कर रहा है, जबकि ईरान ने अब तक भागीदारी की पुष्टि नहीं की और धमकी के माहौल में बातचीत से इनकार दोहराया है. नाकेबंदी, चेतावनियां और युद्ध की आशंका का तनाव अपने चरम पर है. हर पल बदलते हालात से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स यहां पढ़ते रहें.