US-Israel and Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत कल, इस्लामाबाद पहुंचे 5 US जेट्स

US-Israel and Iran War LIVE: अमेरिका और ईरान की जंग को 50 दिन से ज्यादा हो गया है. दोनों में अभी किसी समझौते पर पहुंचने की उम्मीद भी नहीं है. ईरान ने कहा कि अभी बहुत लंबा सफर तय करना बाकी है.US-Israel and Iran War LIVE: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर दूसरे दौर की बातचीत सोमवार 20 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने जा रही है. इस बातचीत को लेकर इस्लामाबाद में सुरक्षा की फिर से व्यापक व्यवस्था की गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बातचीत से पहले एक पोस्ट में सोमवार को होने वाली दूसरे दौर की बातचीत का जिक्र किया. साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि डील नहीं हुई तो ईरान के प्लांट, ब्रिज सब उड़ा देंगे. दूसरी तरफ ईरान से राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का एक बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि ट्रंप ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को रोकने की स्थिति में नहीं है. फिलहाल पूरी दुनिया की निगाहें सोमवार को होने वाली दूसरे दौर की बातचीत पर टिकी है.

NDTV के इस लाइव ब्लॉग में ईरान-अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत का जानिए पल-पल के अपडेट्स…