Breaking News Live Updates: देश में गैस की कमी की शिकायत के बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं. दिल्ली सहित देश का मौसम सुहाना हो गया है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम ये युद्ध 2-3 हफ्ते में खत्म करने वाले हैं.नई दिल्ली:
Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज असम में अपने चुनावी दौरे के दौरान प्रदेश में तीसरी बार जीत का दावा किया है.देश में गैस की कमी की शिकायत के बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं. गैस कंपनियों ने एक महीने के अंदर दोबारा दाम बढ़ाए हैं. इस बार 195 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2048 रुपये हो गई है. 1 मार्च को 114 रुपये बढ़ा था. दिल्ली सहित देश का मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में बीती रात तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम कूल-कूल कर दिया है. मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया है. ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम ये युद्ध 2-3 हफ्ते में खत्म करने वाले हैं. देश-विदेश की बाकी खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ
LIVE: बारामती उपचुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, दिल्ली पहुंच रहीं सुनेत्रा पवार; अमित शाह से हो सकती है मुलाकात