19 मार्च को रिलीज होने के बाद से धुरंधर 2 को थियेटर में आए सात दिन हो गए लेकिन अभी तक इस एक्टर ने फिल्म नहीं देखी. बच्चों ने जिद की लेकिन पैसों की तंगी के चलते नहीं दे पाए फिल्म. कर रहे हैं टिकट सस्ती होने का इंतजार.रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है. सिनेमाघरों में शोज हाउसफुल चल रहे हैं, टिकट विंडो पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं, लेकिन इस कामयाबी के बीच फिल्म से जुड़ा एक खास शख्स है जिसने अभी तक ‘धुरंधर 2′ नहीं देखी है और आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने ‘धुरंधर 2′ में काम भी किया है, लेकिन पैसे की तंगी के चलते वो फिल्म की टिकट नहीं खरीद पाए और फिल्म नहीं देख पाए हैं.
खुद की फिल्म देखने का इंतजार
दरअसल ‘धुरंधर 2′ के आखिर में एक सीन है जहां हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी को एक ऑटो ड्राइवर घर तक छोड़ने जाता है. फिल्म देखने के बाद ये ऑटो ड्राइवर काफी चर्चा में आ गया है और अब सोशल मीडिया पर उसके काफी वीडियोज वायरल हो रहे हैं, इनमें से एक में वो बता रहे हैं कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है क्योंकि उनके हिसाब से टिकट्स अभी महंगी हैं, जब थोड़ी सस्ती हो जाएंगी वो तब देखेंगे. ऑटो ड्राइवर की ये बात सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है.