Election Commission Bengal Poll Date Announcement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान थोड़ी देर में चुनाव आयोग करेगा. बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं.West Bengal Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 की तारीखों का ऐलान थोड़ी देर में होगा. चुनाव आयोग 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा. चुनाव आयोग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने की संभावना है. बंगाल में सत्ता की जंग के लिए चुनावी शंखनाद बस कुछ ही देर में होने वाला है.
पिछले चुनाव (2021) पर एक नजर
कुल सीटें: 294
नतीजे: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
विपक्ष: बीजेपी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी, जिसने 77 सीटों पर जीत हासिल की. हालांकि, वाम मोर्चा और कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वे शून्य पर सिमट गए थे.
वोट शेयर: TMC को लगभग 48% वोट मिले थे, जबकि बीजेपी को करीब 38% वोट प्राप्त हुए थे.
चरण: 2021 के चुनाव कोरोना महामारी के बीच 8 चरणों में संपन्न हुए थे.
दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीट के लिए चुनाव अगले महीने से दो चरणों में होने की संभावना है.’ उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर राज्य की अधिकतर राजनीतिक पार्टियों ने कोलकाता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अपनी हालिया बैठक के दौरान एक या दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल सहित अन्य अधिकारियों से भी इसी तरह के सुझाव मिले थे. उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने से चुनाव संबंधी हिंसा को रोकने में मदद मिलेगी क्योंकि उपद्रवियों को एक जगह से दूसरी जगह जाकर गड़बड़ी फैलाने का समय नहीं मिलेगा। अंतिम निर्णय लेने से पहले इस पहलू पर भी विचार किया जाएगा।’