US Israel Iran Attack LIVE Updates: ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध अब 12वें दिन में प्रवेश कर गया है. हर तरफ से एक दूसरे पर जमकर मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं. यहां पढ़ें- पल-पल का अपडेट.US Israel Iran War LIVE News: ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध अब 12वें दिन में प्रवेश कर गया है. हर तरफ से एक दूसरे पर जमकर मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं. पूरा मिडिल ईस्ट हिंसा की आग में झुलस रहा है. बुधवार को यूएई से भारत आ रहे थाईलैंड के जहाज पर हमला किया गया. जंग ने दुनिया भर में तेल की कीमतों में भी आग लगा रखी है. ऐसे में अब अमेरिका ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के माइन बिछाने वाले जहाजों पर पूरी ताकत से हमला शुरू कर दिया है. अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) ने कहा कि ईरान युद्ध में हमलों में लगभग 140 अमेरिकी सैन्यकर्मी घायल हुए हैं. इससे पहले अमेरिकी सेना के सात जवानों की मौत की पुष्टि हुई थी. इजरायल ने ईरान और लेबनान पर और अधिक मिसाइलें दागी हैं. इजरायली सेना का कहना है कि वह बेरूत के दक्षिण में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बना रही है. पढ़ें जंग से जुड़ा पल-पल का हर अपडेट.
US-Israel-Iran War Live: होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले, भारत आ रहे कंटेनर को भी नहीं छोड़ा