Nepal Election Result 2026 Live Updates नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बालेन शाह होंगे, अब ये लगभग तय हो गया है. बालेन की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. Gen-Z के फेवरेट बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को हरा दिया है. कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी लगभग सभी प्रांतों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है.काठमांडू:
Nepal Election Results 2026 Live नेपाल चुनाव के लिए काउंटिंग (Vote Counting) जारी है और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. 121 सीटों पर जीत/बढ़त के साथ बालेन शाह की पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है. खुद बालेंद्र उर्फ बालेन शाह ने झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को करीब 50 हजार वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है. Gen-Z के फेवरेट बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी आदि लगभग सभी प्रांतों में बढ़त बनाए हुए है. नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड भी जीतने में कामयाब रहे है.
नेपाल चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की जनता व सरकार को बधाई दी है और घनिष्ठ मित्र के रूप में सहयोग का संकल्प जताया है. नेपाल की प्रतिनिधि सभा के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था. यह पिछले साल सितंबर में जेन-जी विद्रोह के बाद पहला आम चुनाव है. मतदान खत्म के बाद देर रात ही काउंटिंग शुरू हो गई. चुनाव आयोग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों से मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है, इसलिए बाकी के परिणाम धीरे-धीरे घोषित किए जाएंगे. नेपाल में गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से 77 जिलों में 23 हजार केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला. इस दौरान 58 पर्सेंट से अधिक वोट पड़े.
नेपाल चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें…
नेपाल में Gen Z के चहेते बालेन शाह ने पूर्व पीएम ओली को बड़े अंतर से हरा दिया है.पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड रुकुम ईस्ट-1 सीट से जीतने में सफल रहे हैं.इस बार के चुनाव में वोटर टर्नआउट लगभग 58 प्रतिशत रहा थानिर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 18,903,689 पंजीकृत मतदाता हैं. अधिकतर उम्मीदवार 41 साल से ऊपर की उम्र के हैं, जबकि 1,925 उम्मीदवार 41 से 60 साल के और 425 वरिष्ठ नागरिक हैं. 201 उम्मीदवार 30 साल या उससे कम उम्र के हैं.कुल सीटों में से 165 सांसद ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ (एफपीटीपी) प्रणाली के तहत चुने जाएंगे, जबकि शेष 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से भरी जाएंगी.8-9 सितंबर 2025 को हुए जेन जी आंदोलन में 77 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली ने इस्तीफा दे दिया था. 2022 के चुनाव में 61.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उससे पहले, 2017 में मतदान का प्रतिशत 68.67 प्रतिशत तक पहुंचा था, सबसे ज्यादा वोटिंग 2013 में हुई थी; उस दौरान 78.34 प्रतिशत मत पड़े थे.