न्यूयॉर्क में मेयर जोहरान ममदानी के आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर कथित बम हमले की कोशिश के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया.अमेरिका के न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर कथित बम हमले की कोशिश के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया. NYPD के मुताबिक बरामद डिवाइस काले टेप से लिपटा जार था, जिसमें नट-बोल्ट, स्क्रू और फ्यूज भी लगा था. घटना विरोधी समूहों के बीच झड़प के दौरान हुई, जिसमें कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया. मुख्य संदिग्धों के रूप में 18 वर्षीय अमीर बालत और 19 वर्षीय इब्राहिम निक की पहचान हुई है. यह घटना उस समय सामने आई जब इलाके में दो विरोधी समूहों के बीच टकराव बढ़ गया और स्थिति हिंसक हो गई.
CCTV में कैद घटना, वीडियो में क्या दिखा
Freedomnews के शेयर किए गए एक वीडियो में दिखा कि एक संदिग्ध ने बमनुमा चीज दूसरे व्यक्ति को सौंपा, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की. NYPD के अनुसार, बरामद वस्तु एक कांच के जार में काले टेप से लिपटा हुआ डिवाइस था, जिसमें नट, बोल्ट, स्क्रू और एक फ्यूज लगा हुआ था. पुलिस यह जांच रही है कि डिवाइस में क्या वाकई में कोई विस्फोटक था या नहीं.
विरोधी समूहों में भिड़ंत से भड़की हिंसा
पुलिस की इस कार्रवाई में कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया. यह तनाव उस समय बढ़ा जब राइट विंग से जुड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जेक लैंग द्वारा आयोजित एक एंटी-इस्लाम प्रदर्शन का मुकाबला बड़ी संख्या में जुटे काउंटर-प्रोटेस्टर्स से हो गया. चूंकि यह घटना रमजान के महीने में हुई, इसलिए माहौल और संवेदनशील हो गया. इस झड़प के दौरान दो “संदिग्ध डिवाइस” को जलाकर फेंके जाने की घटनाएं भी सामने आईं.‘हवा में आग और धुआं था’
NYPD कमिश्नर जेसिका एस. टिश ने बताया कि दोनों डिवाइस फुटबॉल से थोड़े छोटे आकार के थे और इन्हें फिलहाल जांच के लिए भेजा गया है.उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गवाहों ने आग की लपटें और धुआं देखा जब यह वस्तु हवा में उड़ती हुई पुलिस बैरियर से टकराई और कुछ फीट की दूरी पर खुद ही बुझ गई. पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि क्या इन उपकरणों में कोई विस्फोटक तो नहीं था.