Gautam Gambhir Reaction on Axar Patel Catch, IND vs ENG Semi-Final: भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार (4 बार) फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है. अब 8 मार्च को खिताबी जंग में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा.Gautam Gambhir Reaction on Axar Patel Catch, IND vs ENG Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जब विल जैक्स क्रीज पर थे, तो मैच किसी भी तरफ झुक सकता था. इंग्लैंड की पारी का 14वां ओवर चल रहा था और गेंद अर्शदीप सिंह के हाथों में थी. अर्शदीप ने एक ‘वाइड फुल टॉस’ फेंकी, जिस पर जैक्स ने जोरदार प्रहार किया. गेंद गोली की रफ्तार से डीप पॉइंट की बाउंड्री की ओर जा रही थी, लेकिन वहां जो हुआ, उसने करोड़ों भारतीयों की सांसें रोक दी. बाउंड्री लाइन पर तैनात अक्षर पटेल ने गेंद को लपकने के लिए एक लंबी दौड़ लगाई. उन्होंने चीते जैसी फुर्ती से गेंद को हवा में ही दबोच लिया, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ा और वो बाउंड्री की ओर गिर रहे थे. यहां अक्षर ने अपनी गजब की सूझबूझ दिखाई और बाउंड्री टच होने से ठीक पहले उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और पास में ही मौजूद शिवम दुबे ने उसे लपकने में कोई गलती नहीं की.
यह सिर्फ एक विकेट नहीं था, यह मैच का वो पल था जिसने इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. कप्तान सूर्या ने दौड़कर अक्षर को गले लगा लिया, क्योंकि उन्हें पता था कि अक्षर ने हार और जीत के बीच का अंतर मिटा दिया.
जब कोच गंभीर का भी जोश हो गया हाई
अक्सर शांत और गंभीर रहने वाले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी इस फील्डिंग को देखकर खुद पर काबू नहीं रख पाए. जैसे ही दुबे ने कैच पूरा किया, गंभीर अपनी कुर्सी छोड़कर उछल पड़े और पूरे जोश के साथ जश्न मनाया. गंभीर का यह ‘जश्न’ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई टीम इंडिया
इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार (4 बार) फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है. अब 8 मार्च को खिताबी जंग में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा.